5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मैं भाजपा में ही ठीक, मेनका गांधी के बयान से चौंके कार्यकर्ता-नेता

- मेनका गांधी का सधा बयान, 25 साल से कार्यकारिणी में, अगर उसे बदल दिया गया तो कौन सी बड़ी बात हो गई। नए लोगों को भी मौका मिलना चाहिए।

less than 1 minute read
Google source verification
maneka gandhi

maneka gandhi

सुलतानपुर. Maneka Gandhi Statement भाजपा सांसद मेनका गांधी ने बेहद बेबाकी से कहाकि, मेरा न कद घटा और पद। न मुझे कोई फर्क पड़ा और किसी और पर। यह कोई बड़ी चीज नहीं है। हर वर्ष कार्यकारिणी बदली जाती है। कार्यकारिणी को बदलना पार्टी का हक है। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की लिस्ट सात अक्टूबर को जारी की गई। इस लिस्ट में वरुण गांधी और उनकी मां मेनका गांधी का नाम नदारद था।

भाजपा सांसद मेनका गांधी ने पत्रकारों के सवालों का बेहद सधा हुआ जवाब देते हुए कहाकि, मैं 25 साल से कार्यकारिणी में बैठी थी। अगर उसे बदल दिया गया तो कौन सी बड़ी बात हो गई। नए लोगों को भी मौका मिलना चाहिए। इसमें चिंता जैसी कोई बात नहीं है। मैं भाजपा में ठीक हूं। मेरी नजर लेखपाल से लेकर तहसीलदार तक पर है। मां की तरह सहेज कर घर की तरह संसदीय क्षेत्र के लोगों का दुख बांट रही हूं।

UP Assembly Election 2022 : तीन रथ तीन दिशाएं तीन विचार, दल बढ़ाएंगे अपना जनाधार