30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Update : भीषण गर्मी के बीच धूल भरी आंधी और बारिश की चेतावनी, जानें- मौसम विभाग का पूर्वानुमान

Sultanpur Weather Forecast. केएनआई कृषि विज्ञान केंद्र वरासिन सुलतानपुर के मौसम विज्ञानी डॉ. जेपी तिवारी ने बताया कि अगले 48 घण्टों में अंधड़ चलने के साथ ही आसमान में बदली छाए रहने का अनुमान है
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सुल्तानपुर

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 6 Apr 2021, 1:44 PM IST

mausam.jpg

Meteorological Department weather forcast

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
सुलतानपुर. Sultanpur Weather Forecast. सुलतानपुर सहित उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भीषण गर्मी पड़ रही है। पिछले 15 दिनों से चल रही पछुआ हवाओं पर ब्रेक लग गया है, जिसके चलते गर्मी और बढ़ गई है। मंगलवार को सुबह से ही सूर्यदेव की तेजी ने दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंचा दिया है। इस बीच मौसम विभाग ने एक बार फिर से मौसम बदलने की भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले दो-तीन दिनों में सुलतानपुर और आसपास के जिलों के कुछ इलाकों में आंधी के साथ हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। अगले 48 घण्टों में हल्के बादल छाए रहेंगे।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले 48 घंटों के बाद जिले का मौसम एक बार फिर करवट बदलेगा। 7 अप्रैल को जबरदस्त धूल भरी आंधी चलेगी। इससे लोगों को काफी परेशानी होगी। केएनआई कृषि विज्ञान केंद्र वरासिन सुलतानपुर के मौसम विज्ञानी डॉ. जेपी तिवारी ने बताया कि जिले का तापमान अभी 39 डिग्री पर बना हुआ है। न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि अगले 48 घण्टों में अंधड़ चलने के साथ ही आसमान में बदली छाए रहने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें : अधिकतम तापमान ने तोड़ा रिकॉर्ड, इस साल खूब झुलसाएगी गर्मी

By- राम सुमिरन मिश्र

बड़ी खबरें

View All

सुल्तानपुर

उत्तर प्रदेश