24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मेनका गांधी के समर्थक को मिली जान से हाथ धोने की धमकी, रिपोर्ट दर्ज

सुल्तानपुर से सांसद मेनका गांधी के समर्थक भाजपा नेता अवधेश कुमार त्यागी को जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सुल्तानपुर

•

image

Karishma Lalwani

•

Updated: 29 May 2019, 7:52 PM IST

menka gandhi

मेनका गांधी के समर्थक को मिली जान से हाथ धोने की धमकी, रिपोर्ट दर्ज

सुल्तानपुर. अमेठी की नवनिर्वाचित सांसद स्मृति ईरानी के करीबी पूर्व प्रधान सुरेंद्र सिंह की हत्या के बाद अब सुल्तानपुर से सांसद मेनका गांधी के समर्थक भाजपा नेता अवधेश कुमार त्यागी को जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। भाजपा नेता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। धमकी भरा कॉल आने के बाद भाजपा नेता ने पुलिस को मुकदमा दर्ज करने की तहरीर दी है। पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। भाजपा नेता अवधेश कुमार त्यागी ने अपने इलाके में कराई थी मेनका की जनसभा कराई थी, जो काफ़ी सफल हुई।

यह है पूरा मामला

कूरेभार थाना क्षेत्र के पूरे निधऊ का पुरवा हरौरा बाजार निवासी अवधेश कुमार त्यागी विश्व हिन्दू परिषद के जिला संगठन मंत्री और भाजपा के कार्यकर्ता हैं। अवधेश का आरोप है कि, शनिवार को उनके मोबाइल नंबर पर अज्ञात मोबाइल नंबर से काल आयी। काल करने वाले व्यक्ति ने लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी मेनका गांधी की हरौरा बाजार में जनसभा कराने पर गाली गलौच की और धमकाया। अज्ञात कॉलर पर मायंग दरबार बुलाया और फोन काट दिया।

जल्द होगी आरोपी की गिरफ्तारी

थानाध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि अवधेश त्यागी की तहरीर पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। कॉल डिटेल निकालने की कार्रवाई चल रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा। पुलिस सूूत्रों के अनुसार इस मामले में संलिप्त एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें:ललितपुर के सीरोन गांव से खुदाई के दौरान निकलती हैं पुरातन मूर्तियां

बड़ी खबरें

View All

सुल्तानपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग