25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Weather Updates : यूपी में कल से फिर रफ्तार पकड़ेगा मानसून, 8 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट, रहें सतर्क

UP Weather Updates Monsoon 2021- मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों में 6 अगस्त से 8 अगस्त तक के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सुल्तानपुर

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 5 Aug 2021, 7:34 PM IST

up monsoon 2021 heavy rain up weather forecast by mausam vibhag

सुलतानपुर. UP Weather Updates Monsoon 2021- सुलतानपुर में एक बार फिर गर्मी से लोग बेहाल हैं। बादलों की आवाजाही के बावजूद गुरुवार को तापमान बढ़कर 35 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। घर, दफ्तर, दुकान और सड़कों पर लोग गर्मी से परेशान दिखे। हालांकि, मौसम विभाग का पूर्वानुमान थोड़ा राहत देने वाला है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, अगले 48 घंटों में सुलतानपुर सहित अवध क्षेत्र के कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है।

आचार्य नरेन्द्रदेव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के वरिष्ठ विज्ञानी डॉ. अमरनाथ मिश्र के मुताबिक, सात और आठ अगस्‍त को प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश के आसार हैं। छह अगस्त को पश्चिमी यूपी के कुछेक जिलों में भारी वर्षा होने का अनुमान है। इस दौरान कहीं हल्की तो कहीं तो भारी बारिश होगी। डॉ. अमरनाथ मिश्र कहा कि अवध के कई जिलों में कहीं भारी तो कहीं बहुत भारी बारिश हो सकती है। गरज-चमक के साथ बिजली भी गिर सकती है। इस दौरान हवायें भी चलेंगी।

यह भी पढ़ें : मानसून को फिर नहीं पढ़ पाया मौसम विभाग, समय से पहले दी दस्तक, इस साल जमकर होगी बारिश

बड़ी खबरें

View All

सुल्तानपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग