13 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वरुण गांधी का सुलतानपुर में रहे सांसद-विधायकों पर हमला, कहा सब ने पक्षपात की राजनीति की

दौरे के पहले दिन उन्होंने जनता को सम्बोधित करते हुए राजनीति में व्याप्त एक गलतफहमी को दूर किया।

2 min read
Google source verification
Varun Gandhi

Varun Gandhi

सुलतानपुर. भाजपा सांसद वरुण गांधी पूरी कोशिश करते हैं कि वह अपने संसदीय क्षेत्र सुलतानपुर के लिए कुछ उपयोगी करें साथ ही वो आए दिन यहां पर लोगों का हाल-चाल जानने के लिए दौरा करते रहते हैं। साथ ही लोगों में उत्साह भरते रहते हैं। आज से वरुण गांधी सुलतानपुर के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। दौरे के पहले दिन उन्होंने जनता को सम्बोधित करते हुए राजनीति में व्याप्त एक गलतफहमी को दूर किया। उन्होंने कहा कि जो यह सोचता है कि राजनीति में बहुत बड़ा खजाना मिलेगा वो निराश होता है।

अशर्फी और सोने के सिक्के नहीं होते खजाना-

वरुण गांधी ने सबसे पहले महमूदपुर गांव का दौरा किया। यहां उन्होंने कहा कि राजनीति में ऊबड़-खाबड़ सफर होता है। जीत, हार, प्रतिष्ठा अपमान यह सब साथ ही होता है। वरुण ने माना कि कई नेता यहां राजनीति में धन कमाने के मकसद से आते हैं। उन्होंने कहा कि जो राजनीति यह सोच कर करता है कि इसमें उसे बहुत बड़ा खजाना मिलता है, तो वह हमेशा निराश व हताश हो जाता है। जो हमारा खजाना था, उसे अंग्रेज लूटकर ले गए थे। दरअसल राजनीति में जो खजाना मिलता है वो बेहद बड़ा होता है। लेकिन वो अशर्फी और सोने के सिक्के नहीं होते, बल्कि वह दुआओं का खजाना होता है। उन्होंने आगे कहा कि हमारा देश बहुत गरीबी से निकलकर आगे बढ़ा है। हमारा देश रफ्तार से आगे बढ़ा है, लेकिन हमने शुरुआत बहुत ज्यादा गरीबी से की है। मजदूर महिला हो या फिर नौजवान हो सभी ने शून्य से शुरुआत की है। हमारा लक्ष्य है कि पूरे देश का विकास होता रहे। वरुण गांधी ने कहा कि आम आदमी पर क्या बीतती है यह जरूरी है कहना न कि यब कहना आवश्यक है कि एक राजनेता पर क्या बीतती है।

सांसद-विधायकों पर हमला-

वरुण गाधी ने क्षेत्र में अब तक रहे सांसद-विधायक पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्होंने गावों में विवाद पैदा किया है। सभी ने पक्षपात की राजनीति की हैं, लेकिन मैंने कभी भी किसी का दिल नहीं दुखाया है।

बड़ी खबरें

View All

सुल्तानपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग