
सुल्तानपुर. मैं आपसे वोट मांगने नहीं आया हूँ । मैं आपसे अपने रिश्ते की डोर मजबूत करने आया हूं । आपका दर्द आपकी तकलीफ बांटने आया हूं । भाजपा सांसद वरुण गांधी क्षेत्र में लोगों से भावनात्मक जुड़ाव महसूस करने की पूरी कोशिश की । उन्होंने कहा कि नेता चुनाव के समय आते हैं, लेकिन मैं आपके बीच वोट मांगने नहीं आया हूं। मैंने आज आपके बीच आपके दुख दर्द बाटने आया हूं । अपने संसदीय क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे के पहले दिन इसौली के लगभग आधा दर्जन गांवों का दौरा कर लोगों से सीधे संवाद किये। इस दौरान उन्होंने उज्जवला योजना के तहत लोगों को गैस कनेक्शन देने के साथ ही सौभाग्यवती योजना के तहत बिजली का कनेक्शन वितरित किया गया ।
लोगो को सम्बोधित करते हुए वरुण ने कहा की वह लोगो से सीधे जुड़कर उनकी सहायता करना चाहते हैं। लोगों की जो भी समस्या हो सभी लोग उनके प्रतिनिधि से मिलकर अपनी समस्या को बतायें उसका निराकरण किया जायेगा ।उन्होंने चौपाल के माधयम से लोगों से कहा कि वे राजनीत करने नहीं आये हैं। उनका मकसद लोगों की मदद करना है । उन्होंने अपने दौरे की शुरुआत इसौली के शिवमंदिर से की और एंगर गांव सहित लगभग आधा दर्जन गांवों का दौरा किया । वही सांसद वरुण गांधी मंच से बोले कि आशावादी राजनीति व उदारवादी राजनीति में जिस तरह दोनों राजनीति में एक आम आदमी का राजनीति में उसका सपना शामिल हो कही न कही गुम हो गयी है । हम सबको मिलकर एक नई राजनीति को जन्म देना है । मुझे एक कविता का अंश याद है , "ये देख के आसमान में पतंगे हैरान हो गई ,कि आजकल की छते भी हिन्दू मुसलमान हो गई....।" देर रात सांसद वरुण गांधी भाजपा के मीडिया प्रभारी विजय सिंह रघुवंशी के भतीजे की शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे जहां उन्होंने वर- वधु को आशीर्वाद दिया ।
Published on:
30 Apr 2018 11:29 am
