21 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूपी में तीन दिन हीट वे का मौसम अलर्ट, 43.5 डिग्री पहुंचा सुलतानपुर का पारा

Weather Update मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि, आने वाले इस हप्ते तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी होगी। इसके बाद लोग गर्मी से जलन महसूस करेंगे। बीते 24 घंटे में सुलतानपुर का तापमान 43.5 डिग्री तक पहुंचा गया था।

2 min read
Google source verification
यूपी में तीन दिन हीट वे का मौसम अलर्ट, 43.5 डिग्री पहुंचा सुलतानपुर का पारा

यूपी में तीन दिन हीट वे का मौसम अलर्ट, 43.5 डिग्री पहुंचा सुलतानपुर का पारा

पिछले 48 घण्टों में आसमान में बादल छाए और गरज-चमक के साथ चली तेज रफ्तार आंधी से भी गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिली। गरज चमक के साथ आई आंधी के बाद पारा 2 डिग्री सेल्सियस ऊपर पहुंच गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि, आने वाले इस हप्ते तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी होगी। इसके बाद लोग गर्मी से जलन महसूस करेंगे। फिलहाल लोगों को अभी गर्मी से निजात नहीं मिलने वाली है। बीते 24 घंटे में सुलतानपुर का तापमान 43.5 डिग्री तक पहुंचा गया था।

रविवार का दिन इस साल का अब तक का सबसे गर्म दिन

आंधी तूफान आने के बाद भी जिले में रविवार का दिन इस साल का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा। तेज धूप और पछुआ गर्म हवाओं ने दिन का पारा 43.5 डिग्री तक पहुंचा दिया। यह साल 2020 के बाद अप्रैल में किसी दिन का सबसे अधिकतम तापमान है। इससे पहले साल 2019 में अप्रैल में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। वहीं साल 2016 में 43.1 डिग्री सेल्सियस और साल 2014 में 43.3 डिग्री सेल्सियस रहा था।

यह भी पढ़ें : मौसम विभाग की चेतावनी, तापमान बढ़ेगा और धूल भरी आंधी चलने की संभावना

प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा

मौसम जानकार डॉ जेपी तिवारी ने बताया कि, फिलहाल इस हफ्ते मौसम में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलने वाला है। प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा। आने वाले हफ्ते में प्रदेश के कई जिलों में हीट वे चलने की संभावना है जो 20 अप्रैल की सुबह तक जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि मौसम शुष्क बना रहेगा। तापमान में भी एक से दो डिग्री की बढ़त हो सकती है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के कई जिलों में रविवार को भीषण गर्मी रही जिले का तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

यह भी पढ़ें : मौसम विज्ञानियों की भविष्यवाणी यूपी में 23-25 जून को आएगा मानसून