
जम्मू कश्मीर और आसपास के इलाकों में चक्रवाती स्थितियों के बावजूद गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही है। लगातार पारा बढ़ रहा है। जिले में तापमान 40 डिग्री से अधिक बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल गर्मी से राहत की कोई उम्मीद नहीं है। आचार्य नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ अमरनाथ मिश्र ने बताया कि आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहेगा। इस बीच 16 से 18 अप्रैल तक प्रदेश के कुछ जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी की गई है।
भीषण गर्मी से आम जनजीवन प्रभावित
करीब एक पखवाड़े से पड़ रही भीषण गर्मी से आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। तकरीबन हर रोज बढ़ रहे पारे से लोग बिलबिला उठे हैं। भीषण गर्मी का आलम यह है कि 10 बजे के बाद सड़कें सूनी हो जाती हैं। दोपहर में यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रहा है। यदाकदा लोग ही सड़कों पर निकल रहे हैं। भीषण गर्मी का असर दुकानदारी पर भी पड़ रहा है, हालांकि बीते शुक्रवार यानी 14 अप्रैल से सहालग शुरू हो गई है। लेकिन फिर भी लोग घरों से बाहर कम निकल रहे हैं।
धूल भरी आंधी तूफान की संभावना
मौसम जानकार डॉ जेपी तिवारी के मुताबिक, आने वाले 48 घण्टों में तापमान में और इजाफा होगा। प्रदेश के कुछ जिलों में धूल भरी आंधी तूफान आने की संभावना है। उन्होंने बताया कि फिलहाल लोगों को अभी गर्मी से निजात नहीं मिलने वाली है ।
चित्रकूट यूपी का सबसे गर्म शहर
उत्तर प्रदेश का सबसे गर्म शहर चित्रकूट रहा। जहां तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बाद लखनऊ (42.8 डिग्री सेल्सियस) और तीसरे नंबर पर कानपुर (42.4 डिग्री सेल्सियस) रहा। इसके बाद आगरा (42.2), औरैया (41) और बांदा (40) है।
यह भी पढ़ें : weather update : यूपी में आज रात से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, कई शहरों में झमाझमा बारिश और धूल भरी आंधी का मौसम अलर्ट
Published on:
15 Apr 2022 09:07 pm
बड़ी खबरें
View Allसुल्तानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
