भैयाथान। CG Knife attack: सूरजपुर जिले के झिलमिली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बड़सरा में गुरुवार की देर शाम गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान 2 पक्षों में विवाद के बाद चाकूबाजी (CG knife attack) हो गई। इस घटना में 3 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें एक युवक को नाजुक हालत में रायपुर रेफर किया गया है, जबकि 2 युवकों को अंबिकापुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।