सुरंग के धसने (Illegal coal cave) उपरांत जब एसईसीएल सुरक्षा विभाग व पुलिस द्वारा मामले की तस्दीक की गई थी, तब यह बात सामने आई थी कि कई ग्रुप इस अवैध कार्य में संलिप्त हैं। बताया जा रहा है कि सुरंग से कोयला चोरी करने में केनापारा तेलईकछार, गांगीकोट, दतिमा समेत कई गांवों के युवक ग्रुप बनाकर सक्रिय हैं।