5 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

catch_icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

8 दिन बाद भी इसरो के लापता वैज्ञानिक का नहीं मिला सुराग, तलाश में ओडिशा गई टीम बैरंग लौटी

ISRO Scientist Missing: रक्षाबंधन पर्व मनाने 5 अगस्त को अहमदाबाद (Ahmadabad) से निकला था इसरो का युवा वैज्ञानिक दीपक पैंकरा, 7 अगस्त को पुरी (Puri) में मिला था लास्ट लोकेशन, इसके बाद से मोबाइल आ रहा स्वीच ऑफ, किसी अनहोनी की आशंका से परिजन चिंतित

2 min read
Google source verification
ISRO scientist missing

ISRO young scientist Deepak Painkra

जयनगर. ISRO Scientist Missing: रक्षाबंधन पर्व मनाने अपने गृहग्राम लौट रहे इसरो (ISRO) के वैज्ञानिक को रहस्यमय ढंग से गायब हुए 8 दिन बीत गए हैं। इसके बाद भी वैज्ञानिक का अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है। एक ओर जहां वैज्ञानिक के परिजन चिंतित हैं वहीं पुलिस की टीम भी सुराग लगाने जुटी हुई है। परिजन व पुलिस की टीम शुक्रवार को ओडिशा के पुरी से बैरंग लौट चुकी है। किसी अनहोनी का डर अब परिजनों को सताने लगा है। वैज्ञानिक का लास्ट लोकेशन ओडिशा (Odisha) के पुरी में बता रहा था, इसके बाद से उसका पता नहीं चल सका है। वैज्ञानिक के अचानक लापता होने की खबर की चर्चा क्षेत्र में जोर-शोर से हो रही है।


गौरतलब है कि सूरजपुर जिले के लटोरी चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कसकेला औरापारा निवासी कालरीकर्मी रामदास पैकरा का 27 वर्षीय पुत्र दीपक पैकरा इसरो अहमदाबाद में वर्ष 2018.19 से वैज्ञानिक सी के पद पर पदस्थ है। दीपक पैकरा रक्षाबंधन पर्व मनाने गत दिनों 5 अगस्त को अहमदाबाद से गृहग्राम कसकेला आने निकला था।

6 अगस्त को वैज्ञानिक के नागपुर पहुंचने की जानकारी मिली थी। इसके बाद से उसका मोबाइल स्वीच ऑफ बताने लगा है। फोन पे के ट्रांजेक्शन आईडी के माध्यम से परिजन को वैज्ञानिक के साथी ने बताया था कि उसका मोबाइल लोकेशन ओडिशा का पुरी बता रहा है।

इसके पश्चात परिजन की सूचना पर पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू के निर्देश पर लटोरी पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए तत्काल दो सदस्यीय टीम को परिजन के साथ ओडिशा के पुरी रवाना कर दिया था।

यह भी पढ़ें: दुर्ग-अंबिकापुर ट्रेन से गिरकर स्वास्थ्य मंत्री टीएस के भतीजे वीरभद्र सिंहदेव की मौत


होटल ब्लू मून में ठहरा था वैज्ञानिक
पुरी पहुंची टीम व परिजन ने विवेचना में अब तक यही पाया है कि गायब वैज्ञानिक होटल ब्लू मून में ठहरा था, लेकिन बिना जानकारी दिए होटल से निकल गया है। इसके पश्चात 8 अगस्त के बाद से वैज्ञानिक का मोबाइल स्वीच ऑफ होने की वजह से संपर्क नहीं हो पा रहा है। वैज्ञानिक का अंतिम मोबाइल लोकेशन ओडिशा के पुरी बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: केबीसी की हॉट सीट पर पहुंचीं सैनिक स्कूल की प्राचार्य कर्नल मिताली मधुमिता, 19 लोगों की बचाई थी जान


लगातार स्वीच ऑफ बता रहा मोबाइल
वैज्ञानिक के परिजन ने बताया कि 7 अगस्त को उसका मोबाइल चालू था लेकिन कॉल रिसीव नहीं किया गया। इसके बाद से लगातार वैज्ञानिक का मोबाइल स्वीच ऑफ बता रहा है। उसका अब तक कोई सुराग नहीं मिलने से कई तरह के सवाल खड़े होने लगे हैं। वैज्ञानिक की तलाश में परिजन के साथ गई पुलिस टीम शुक्रवार को बैरंग लौट आई है।