28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मंत्री रमशीला ने बेटी-बहू और माता-पिता के संबंध में कही ये बात तो बजने लगी तालियां

रामानुजनगर के रामलीला मैदान में आयोजित भक्त माता कर्मा की 1002वीं जयंती महोत्सव में पहुंची थी शिरकत करने
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सुरजपुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 11 Apr 2018, 3:25 PM IST

Minister Ramsheela

Minister Ramsheela Sahu

सूरजपुर/रामानुजनगर. महिला एवं बाल विकास मंत्री रमशीला साहू सूरजपुर जिले के रामानुजनगर स्थित रामलीला मैदान में आयोजित भक्त माता कर्मा की 1002वीं जयंती महोत्सव में शामिल हुईं। इस दौरान उन्होनें कहा कि ऐसे आयोजन से वातावरण और विचार में परिवर्तन आता है तथा मन एवं आत्मा की शुद्धि होती है।

माता कर्मा जन्म महोत्सव के माध्यम से समाज में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। हमें आदर्श समाज का निर्माण करना है। उन्होंने कहा कि बेटी और बहू में कोई अंतर न रखे तथा माता-पिता को वृद्धाश्रम में न रखें। यह सुनकर वहां उपस्थित लोगों ने जमकर तालियां बजाईं।


महिला एवं बाल विकास मंत्री ने कहा कि माता कर्मा की प्रेरणा से हमे आगे बढऩे की शक्ति मिलती है, काम करने की क्षमता बढ़ती है, एवं घर में बच्चों पर अच्छा संस्कार मिलता है। उन्होने बताया कि साहू समाज तेल का व्यवसाय करता था। साहू समाज को तेली शब्द से पुकारा जाता था। अब समय में परिवर्तन आ गया है, लोगों का विचार बदल गया है, हमारा समाज उन्नत शिक्षा का युग में आ गया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ हिन्दुस्तान का एक ऐसा प्रदेश है, जिसे न केवल राम की कृपा, संतो का आर्शीवाद औऱ माता कौशिल्या की एव भक्त माता कर्मा की जन्म स्थलीय है। यहां के लोग बहुत मेहनती है, जिनका सहयोग छत्तीसगढ़ के विकास में मिला है, और शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ रहे है।

माता कर्मा का सम्मान करना सीखें समाज में दहेज प्रथा, नशापान, बालविवाह, को रोकें। बेटी और बहू में अंतर न रखें। बहू का सम्मान करें। माता-पिता का आदर करें माता पिता को कभी वृद्धा आश्रम में न रखें। समाज की कुरूतियों को आपस में मिलकर दूर करें।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष थलेश्वर साहू, पंचायत सदस्य भुवनेश्वरी साहू, पूर्व विधायक गुंडरदेई, डॉक्टर दया राम साहू, संत राम साहू, सत्यप्रकाश साहू, लक्षमी गुप्ता, अशोक साहू, रामभरन साहू, मार्तण्ड साहू, रामविलास साहू, विपिन साहू, मोती लाल साहू, लेख राम साहू, मोहन साहू एवं बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।


भक्त माता कर्मा ही साहू समाज की पहचान
कार्यक्रम में संसदीय संचिव तोषन साहू ने अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया कि भक्त माता कर्मा की 1002वीं जयंती में शामिल होना सौभाग्य की बात है। साहू समाज की पहचान भक्त माता कर्मा की गौरवशाली परंपरा और इतिहास रहा है। वहीं रामकृपाल साहू ने कहा कि साहू समाज का गौरव शाली इतिहास रहा है।

भक्त माता कर्मा ने प्रेम की भावना दिखाई, भाई चारा का संदेश दिया यही हमारे साहू समाज के लिए एक अच्छा उदाहरण है। कार्यक्रम में ममता साहू ने बताया कि महिलाओं में नेतृत्व की क्षमता होती है। महिलाएं अपना संगठन मजबूत करें।

बड़ी खबरें

View All

सुरजपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग