5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तेज रफ्तार बाइक चलाते व स्टंट करते कोई दिखे तो इस नंबर पर करें फोन, पुलिस सिखाएगी सबक

Stunt on bike: तेज रफ्तार से बाइक चलाने, स्टंट (Stunt) करने तथा यातायात नियमों का उल्लघंन करने वालों की सूचना देने व कार्रवाई के लिए सूरजपुर पुलिस ने जारी किया यातायात हेल्पलाइन नंबर

2 min read
Google source verification
Traffic news

Stunt on bike

सूरजपुर. Stunt on bike: स्पोट्र्स बाइक लेकर तेज रफ्तार से चलाने, स्टंट करने वालों तथा यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले अब पुलिस की कार्रवाई से बच नहीं पाएंगे। ऐसे लोगों को देखते ही या सूचना मिलते ही उनके घर पर पुलिस दस्तक देगी। अगर आपको यह लगता है कि सडक़ पर पुलिस नहीं है और आप स्टंट (Stunt on bike) करके अथवा यातायात नियमों की अनदेखी करके बच जाएंगे तो यह आपकी भूल है। ऐसे बाइकर्स की फोटो व वीडियो सहित जरूरी जानकारी हासिल कर उनके विरूद्ध कार्रवाई करने तथा यातायात से जुड़े किसी भी प्रकार की शिकायत के लिए एसपी रामकृष्ण साहू ने यातायात हेल्पलाइन नंबर 94792-85849 जारी किया है।


इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह ने बताया कि तेज रफ्तार से बाइक चलाने, स्टंट करने, तेज ध्वनि वाले सायलेंसर का प्रयोग तथा यातायात नियमों का उल्लघंन करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही के लिए यातायात हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है।

ऐसे लोग जो यातायात नियमों की अनदेखी करते हैं, उनकी फोटो खींचकर अथवा वीडियो बनाकर जरूरी जानकारी हेल्पलाइन नंबर पर उपलब्ध कराएं, ताकि पुलिस ऐसे लोगों के विरूद्ध सख्ती से कार्यवाही कर सके।

यह भी पढ़ें: कलक्टर ने खरीदी केंद्र में महिला किसान से ले ली ऋण-पुस्तिका, देखते ही कहा- जब्त कर लो इसका पूरा धान


सुबह 7 से रात 9 तक कर सकते हैं फोन
एएसपी ने बताया कि जाम की समस्या या यातायात से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत सुबह 7 बजे से रात 9 बजे के बीच यातायात हेल्पलाइन नंबर 94792-85849 पर फोन करके दर्ज करा सकेंगे।

यातायात प्रभारी बृजकिशोर पाण्डेय अपनी टीम के साथ इस हेल्पलाइन नंबर (Helpline number) पर प्राप्त शिकायत पर जरूरी कदम उठाते हुए सक्रियता से कार्य करेंगे।

यह भी पढ़ें: एमसीएच में प्रसूता मां व बच्चे की मौत, 10 हजार नहीं देने पर परिजनों ने मार डालने का लगाया आरोप, जमकर मचाया हंगामा