30 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ये Bridge बहने के बाद नाव से पार होते हैं नदी, इन्होंने Resque Team की थपथपाई पीठ

प्रभारी सचिव संतोष कुमार मिश्रा ने मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए अधिकारियों को जिले में उचित उपाय करने के दिए निर्देश
2 min read
Google source verification

•

image

Pranayraj rana

•

Aug 29, 2016

secretary of charge

secretary of charge

सूरजपुर.
जिले के प्रभारी सचिव संतोष कुमार मिश्रा ने सूरजपुर प्रवास के दौरान सभी विभागीय अधिकारियों की बैठक ली और अतिवृष्टि के कारण टूट चुके पुलों का निरीक्षण किया। बैठक के दौरान उन्होंने मौसमी बीमारी के रोकथाम और पेयजल हेतु एहतियात व्यवस्था करने के निर्देश दिए।


प्रभारी सचिव ने प्रतापपुर-अम्बिकापुर मार्ग पर अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त महान नदी पुल का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान महान नदी पर नाव से आवागमन करने वाले लोगों से मुलाकात की और वहां एहतियात सुरक्षा हेतु तैनात रेस्क्यू टीम के जवानों की पीठ भी थपथपाई।


उन्होंने अतिवृष्टि से हुई क्षति और पुननिर्माण हेतु जरूरी पहल के संबंध में भी चर्चा की। वहीं स्थानीय कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में प्रभारी सचिव संतोष कुमार मिश्रा ने विभिन्न विभागों के कार्यो व महत्वपूर्ण योजनाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकीय विभाग के अधिकारियों को जिले में बरसात के मौसम में पेयजल व्यवस्था को दुरूस्त रखने के निर्देश दिये।


उन्होंने कहा बिगड़ें हैण्ड पम्पों को शीघ्र मरमम्त कराएं। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से मौसमी बीमारी से निपटने के लिये पर्याप्त मात्रा में दवाइयों का भण्डारण कराने कहा। उन्होंने सरकार की विभिन्न योजनाओं की भी समीक्षा की। इस दौरान कलक्टर जीआर चुरेन्द्र, पुलिस अधीक्षक आरपी साय, जिपं सीईओ संजीव झा के अलावा अन्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।


पांचवीं के बच्चों को नहीं आता जोड़-घटाव

प्रभारी सचिव ने जिला मुख्यालय से लगे ग्राम बसदेई स्थित प्राथमिक शाला, आजा सेवा सहकारी समिति के अलावा केरता स्थित महामाया शक्कर कारखाना का भी जायजा लिया। उन्होंने प्राथमिक शाला बसदेई में कक्षा चौथी, और पांचवी की क्लास ली उन्होने बच्चों से इन्द्रधनुष कितने रंगो के होते हैं व अंग्रेजी में बच्चों से रंगो के नाम पूछे। कुछ बच्चों ने रंगों के नाम अच्छी तरह से बताया। उन्होंने सप्ताह के दिनो को भी अंग्रेजी में पूछा, अंबिकेश्वर नाम के बालक ने अंग्रेजी में सप्ताह के पूरे दिनों को बताया।


कक्षा चौथी की संगीता ने 11 का पहाड़ा अच्छी तरह से बताया। पांचवी कक्षा के कुछ बच्चों को गणित का जोड़-घटाव बिल्कुल नहीं आने पर पढने की समझाइश दी गई। इसी प्रकार कक्षा पहली एवं दूसरी के बच्चों को जानवरों और पक्षियों का नाम प्रभारी सचिव ने पूछा। उन्होंने सभी बच्चों को खूब मेहनत करने और अच्छे अंकों से पास होने की शुभकामनाएं दी।