नेटवर्क का आलम यह है कि कई ग्रामों में अभी तक किसी भी मोबाइल कंपनी के टावर ढंग से काम नहीं करते हैं। ऐसा ही एक क्षेत्र है प्रेम नगर का कोटेया ग्राम। वैसे तो कोटेया को शैक्षणिक दृष्टिकोण से संकुल का दर्जा दिया गया है। इस संकुल में क्षेत्र के कई विद्यालय जुड़े हैं। आज 20 अप्रैल को कोटिया संकुल में एक नया नजारा देखने को मिला।