6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ग्रीष्मावकाश से पहले यात्रियों को जागरूक करने का प्रयास

ट्रेन के सफर में याद रखें हेल्पलाइन नम्बर

2 min read
Google source verification
file photo

सूरत.

ग्रीष्मावकाश के दौरान रेल यात्रियों के लिए हेल्पलाइन नम्बर जारी किए गए हैं। सफर के दौरान शिकायत के लिए इन नम्बरों पर सम्पर्क करने को कहा गया है। अपराध, कैंटीन और कोच की सफाई के लिए अलग-अलग नम्बर दिए गए हैं। सभी हेल्पलाइन नम्बर 24 घंटे उपलब्ध रहते हंै। देश के किसी भी कोने से यात्री इन नम्बरों पर सम्पर्क कर सकते हैं।

स्कूलों में परीक्षाएं अप्रेल में पूरी हो जाएंगी। उसके बाद दो महीने का समर वेकेशन शुरू हो जाएगा। वेकेशन के दौरान लम्बी दूरी की ट्रेनों में ज्यादा भीड़-भड़क्का होता है। पीक सीजन में सफर करने वालों को दिक्कत न हो, इसके लिए पश्चिम रेलवे ने कुछ हेल्पलाइन नम्बर जारी कर रखे हैं, लेकिन जागरुकता के अभाव में बहुत कम यात्री इन नम्बरों का उपयोग करते हैं। पश्चिम रेलवे ने बताया कि इन नम्बरों पर कुछ ही यात्री अपनी समस्या बताते हैं। उनकी शिकायतों को दूर करने के लिए सेंट्रल कंट्रोल रूम बनाया गया है। यहां से अलग-अलग विभागों को सूचना जारी की जाती है। कई बार यात्री गलत नम्बर डायल कर जानकारी देते हैं। पश्चिम रेलवे के सूत्रों के मुताबिक यात्री को महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नम्बर याद रखने चाहिए, ताकि उनकी समस्या पर कार्रवाई की जा सके। अपराध, कैंटीन और कोच की सफाई के लिए अलग-अलग नम्बर दिए गए हैं।

अलग-अलग शिकायतें
ट्रेन या रेलवे परिसर में आपराधिक मामलों में सुरक्षा के लिए यात्री हेल्पलाइन नम्बर 182 पर शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। ट्रेन में सफर के दौरान आपातकालीन चिकित्सा उपलब्ध करवाने, खान-पान (फूड एंड कैटरिंग), स्वच्छता, कोच मेंटिनेंस की शिकायत हेल्पलाइन नम्बर 138 पर दर्ज करवाई जा सकती है। यात्रा के दौरान कोच में सफाई के लिए हेल्पलाइन नम्बर ५८८८८ जारी किया गया है। दिव्यांग यात्रियों के लिए हेल्पलाइन नम्बर ४५५५५ है। सभी हेल्पलाइन नम्बर 24 घंटे उपलब्ध रहते हंै। देश के किसी भी कोने से यात्री इन नम्बरों पर सम्पर्क कर सकते हैं।