
FEE ISSUE : फीस नहीं भरी तो भेज दिया कुरियर से एलसी
सूरत.
शहर के एक स्कूल ने फीस नहीं भरने पर विद्यार्थियों के घर कुरियर से एलसी भेज दिया है। साथ ही उस पर लिखा गया है कि फीस नहीं भरने के कारण विद्यार्थियों को एलसी देकर निकाल दिया गया है। एलसी मिलने पर अभिभावक चिंतित हो उठे हैं।
शहर की स्कूलों में फीस का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब शहर के स्कूलों ने फीस नहीं भरने वालों के खिलाफ और भी कड़ी कार्रवाई करना शुरू कर दिया है। पहले तो स्कूलों ने विद्यार्थियों को परीक्षा में बैठने से रोका था, फिर उनका परिणाम रोक दिया। इसके बाद आगे की कक्षा में बैठने नहीं दिया, कई स्कूलों ने विद्यार्थियों को निलंबित कर दिया था। कई स्कूलों ने विद्यार्थियों को पुस्तकालय में ही बैठाए रखा। ऐसे मामले में स्कूलों पर विद्यार्थियों के अपहरण तक का केस दर्ज कराया गया है।
अभिभावकों की चिंता बढ़ गई
अब शहर के एक स्कूल ने फीस नहीं भरने वाले विद्यार्थियों को कुरियर से एलसी भेज दी है। साथ ही उस पर लिखा गया है कि फीस नहीं भरने के कारण स्कूल से निकाल दिया गया है। गौरतलब है कि एलसी विद्यार्थी के लिए काफी महत्वपूर्ण प्रमाणपत्र है। अन्य स्कूल व कॉलेज के साथ अन्य कई सरकारी कार्यों में एलसी की आवश्यकता पड़ती है। ऐसे में एलसी पर फीस नहीं भरने का कारण लिखे जाने से अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है। आगे अन्य स्कूलों में प्रवेश लेने में भी परेशानी हो सकती है।
मेरिट में नहीं गिने जाएंगे ग्रेसिंग अंक
सूरत. वीर नर्मद दक्षिण गुजरात विश्वविद्यालय के कॉमर्स पाठ्यक्रमों में 7 जून से ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया होगी। प्रवेश की प्रक्रिया वी-केन्द्रीय प्रणाली से होगी। इसके लिए अलग-अलग मेरिट तैयार होगी। इस मेरिट में ग्रेङ्क्षसग अंक नहीं गिनने का परिपत्र जारी हुआ है। विश्वविद्यालय ने सूचना जारी की है कि मात्र पाङ्क्षसग अंक से ही मेरिट तैयार होगी।
Published on:
05 Jun 2018 09:40 pm
बड़ी खबरें
View Allसूरत
गुजरात
ट्रेंडिंग
