6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पोस्ट ऑफिस में लिपीक कि नौकरी दिलाने के एवज मे मांगे पांच लाख रुपये

सूरत एसीबी ने पोस्ट ओफिस अधिकारी समेत तीन जनों को गिरफ्तार किया
2 min read
Google source verification
file

पोस्ट ऑफिस में लिपीक कि नौकरी दिलाने के एवज मे मांगे पांच लाख रुपये

खेरगाम. पोस्ट ऑफिस में लिपीक की नौकरी दिलावाने का झांसा देकर पांच लाख रुपए की मांग करने के आरोप में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने वलसाड डिविजन पोस्टल सहायक जगदीश खंडू समेत तीन जनों को गिरफ्तार कर लिया।


ब्यूरो के अधिकारी सी.के.पटेल ने बताया कि वलसाड पोस्ट ऑफिस के सुप्रीटेंडेंट और पोस्टल सहायक अधिकारी जगदीश खंडू पटेल ने एक महिला को पोस्ट ऑफिस में लिपीक की नौकरी दिलावाने का झांसा देते हुए पांच लाख रुपए की मांग की थी। रुपए देने के साथ ही वर्क ऑर्डर देने का वादा भी किया था। पोस्ट अधिकारी से शिकायकर्ता की मुलाकात खेरगाम तहसील के वाव गांव निवासी निलेश छगन पटेल और वलसाड के घनश्याम शांति पटेल ने करवाई थी। नौकरी बदले रुपयों की मांग करने पर शिकायतकर्ता ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो से इसकी शिकायत कर दी। ब्यूरो के अधिकारियों ने गुरुवार शाम जाल बिछाया और खेरगाम की दशहरा टेकरी के पास से पोस्ट सुप्रीटेेंडेंट समेत तीनों जनों को पांच लाख रुपए लेते हुए धर दबोचा। तीनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनिय के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में गई बसें, लोगों को हुई परेशानी


खेरगाम. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गुरुवार को जुजवा में आयोजित कार्यक्रम के लिए एसटी बसे भेंजे जाने से विद्यार्थिओं समेत कामकाजी लोगों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ा। एसटी बसों को प्रधानमंत्री की सभा में लोगों को पहुंचाने और लाने के लिए लगाया गया था, जिससे नवसारी जिले के खेरगाम, चिखली और अन्य स्थलों के विद्यार्थियों समेत अन्य लोगों को निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ा। बिलीमोरा डिपो के प्रबंधक ने बताया कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए बिलीमोरा डिपो की 30 बसे, नवसारी डिपो की 30, वलसाड, वापी की भी 30-30 बसों को लगाया गया था। इसके अलावा धरमपुर, उमरगाम डिपो की बसें भी प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में लोगों को ले जाने में लगाई गई थी। इसी कारण रोजाना एसटी बसों से यात्रा करने वालों को अपने गंतव्य तक जाने में परेशानी उठानी पड़ी। सबसे ज्यादा परेशानी स्कू ली बच्चों को हुई।
फोटो
----------
बस की टक्कर से व्यक्ति की मौत


खेरगाम. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभा में लोगों को ले जाने के लिए लगाई बस की टक्कर से तहसील के धामधुमा गांव निवासी 62 वर्षीय दलपत वसंत कणबी की मौत हो गई। बताया गया कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। धामधुमा गांव व आसपास के विस्तार के लोगों को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में ले जाने के लिए जीजे 18 वी 7230 नंबर बस यहां लगाई गई थी। इस दौरान चालक बस को रिवर्स ले रहा था, इसी दौरान दलपत पटेल बस की चपेट मे आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची खेरगाम पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर लिया और शव को पोस्टमोर्टम के लिए भेज दिया।