
बारडोली. लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए षडय़ंत्र रच रहे सात जनों के एक गिरोह को कड़ोदरा पुलिस ने हथियारों के साथ धर दबोचा। पुलिस के मुताबिक वकील की फीस चुकाने के लिए रुपए नहींहोने के कारण अभियुक्तों ने मिलकर लूट करने की साजीश रची थी।
पुलिस ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्तों में उधना और मूलत: जोनपुर निवासी महेश उर्फ राजा राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, चेतन तीर्थराज शर्मा, शुभम छोटेलाल वर्मा, रोहीत राजकुमार सिंह, मूलत: बिहार मधुबनी और यहां उधना निवासी राजू रामप्रताप मंडल, प्रभात रंजनप्रकाश मिश्रा और मूलत: महाराष्ट्र जलगांव और यहां उधना निवासी सतीश नामदेव मराठे है। कड़ोदरा थाने के निरीक्षक पी.ए.वलवी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि हत्या के मामले में पैरोल पर रिहा महेश उर्फ राजा राजेशप्रसाद गुप्ता और इसी मामले में जमानत पर रिहा रोहीत राजकुमार राजपूत साथियों के साथ मिलकर लूट की साजीश रच रहे है और वह कड़ोदरा सीएनजी पंप के पास आने वाले है। सूचना के आधार पर पुलिस ने सीएनजी पंप के पास निगरानी रखी और सातों को धर दबोचा। उनके पास से तीन मोटर साइकिल, दो चाकू, 8 मोबाइल फोन और नकद 1270 रुपए मिलाकर 1 लाख 45 हजार 207 रुपए का मुद्दामाल जब्त किया। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त महेश और राजू को वकील की फीस चुकानी थी और उनके पास रुपए नहीं थे। इस लिए दोनों ने साथियों के साथ मिलकर लूट की साजीश रची थी।
बस की टक्कर लगने से राहगीर की मौत
बारडोली. कामरेज तहसील के नवी पारडीगांव के पास एसटी बस की टक्कर लगने से एक राहगीर की मौत हो गई। मृतक का नाम रवि मंगल प्रधान था। मूलत: ऑडिशा के गंजाम जिले निवासी रवि नवी पारड़ीगांव में रहता था और एक मिल में मजदूरी करता था। बुधवार रात वह शुगर मिल के पास राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 48 पार कर रहा था, तभी बस ने उसे चपेट में ले लिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल होने पर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे को लेकर ग्रामीण पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
Published on:
12 Apr 2018 10:07 pm
बड़ी खबरें
View Allसूरत
गुजरात
ट्रेंडिंग
