29 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फर्जी चिकित्सकों को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की कार्रवाई

जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने तहसील के स्वास्थ्य अधिकारियों से पंजीकृत और पंजीकृत नहीं हो ऐसे चिकित्सकों की मांगी रिपोर्ट

2 min read
Google source verification
clip art

फर्जी चिकित्सकों को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की कार्रवाई

सूरत. जिला पंचायत के सदस्य की ओर से जिले में सक्रीय फर्जी चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई करने की उठाई गई मांग को लेकर जिला स्वास्थ्य विभाग एक्शन मोड़ में आ गया है। जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने शुक्रवार को सभी तहसील स्वास्थ्य अधिकारियों को आदेश कर उनके तहसील में सर्वे कर उनके तहसील में पंजीकृत और गैर पंजीकृत चिकित्सकों की सूची तैयार कर रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया है।

दर्शन नायक की ओर से मुद्दा उठाए जाने के बाद जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने सभी नौ तहसील स्वास्थ्य अधिकारियों से बैठक की और उक्त आदेश दिया। इसके बाद तहसील स्वास्थ्य अधिकारियों ने मेडिकल ऑफिसरों को सर्वे शुरू करने की कार्रवाई शुरू करने का के लिए आदेश जारी कर दिया है। सर्वे के दौरान चिकित्सकों का नाम, पता, पंजीकरण की जानकारी और उनके पास कौन सी डिग्री है इसकी जानकारी इकठ्ठी कर रिपोर्ट तैयार करनी होगी।


भांडूत में डिस्पॉजल साइट बनाने को लेकर ग्रामिणों की आज बैठक



सूरत. शहर से इकठ्ठे होने वाले कूड़े के निस्तारण के लिए मनपा की ओर से ओलपाड के भांडूत में डिस्पॉजल साइट बनाने की शुरू की गई कवायद का विरोध कर रहे ग्रामिणों ने आगामी रणनीति बनाने के लिए शनिवार को जहांगीरपुरा में बैठक का आयोजन किया गया है। शाम चार बजे आयोजित बैठक में ओलपाड और चौर्यासी तहसील के ग्रामीण इकठ्ठे होकर रणनीति बनाएंगे। डिस्पॉजल साइट का विरोध करने के लिए ग्रामीणों ने संघर्ष समिति का गठन किया है। जिला पंचायत सदस्य और किसान नेता दर्शन नायक ने बताया कि वह हर हाल में कूड़े के निस्तारण के लिए भांडूत में साइट बनाने का विरोध करेंगे। इसके लिए ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है और रणनीति बनाने के लिए शनिवार को बैठक का आयोजन किया गया है। गौरतलब है कि सूरत मनपा की ओर से ओलपाड तहसील के भांडूत गांव में कूड़़ा निस्तारण के लिए कवायद शुरू की गई है, जिसे लेकर शुरू से ही भांडूत और आसपास के गांवों के लोग विरोध जता रहा है। पूर्व में ग्रामीणों ने रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया था।