6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पेड़ों को राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन

पर्यावरण के प्रति चिंता और सजगता दर्शाई
2 min read
Google source verification

सूरत

image

Vineet Sharma

Aug 25, 2018

patrika

पेड़ों को राखी बांधकर मनाया रक्षाबंधन

वापी. छीरी स्थित ज्ञानगंगा स्कूल में विद्यार्थियों ने शनिवार को अनोखे तरीके से रक्षाबंधन पर्व मनाया। जब अन्य स्कूलों में बच्चे परंपरागत तरीके से राखी पर्व मना रहे थे, ज्ञानगंगा स्कूल के बच्चों ने स्कूल परिसर में लगे पेड़-पौधों को रक्षासूत्र बांधकर उनकी सुरक्षा का संकल्प किया। पूरे उत्साह के साथ छात्रों ने इस कार्यक्रम में शामिल होकर पर्यावरण के प्रति अपनी चिंता और सजगता दर्शाई।

स्कूल के ट्रस्टी संदीप पटेल ने बताया कि छात्रों में संंस्कृति और संस्कार का जतन जरूरी है। इस तरह से पेड़ों को राखी बांधने से छात्रों को पेड़ों की महत्ता और उसके प्रति अपनी जिम्मेदारी का एहसास होगा। इस मौके पर स्कूल में राखी मेकिंग, गिफ्ट मेङ्क्षकग और मेहंदी स्पर्धा का आयोजन भी किया गया। स्पर्धा में विजेता छात्रों को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया। स्कूल ट्रस्टी एवं शैक्षणिक स्टाफ ने इस दौरान लगातार छात्रों का उत्साहवर्धन किया।

बनाई राखी

रक्षाबंधन पर्व के उपलक्ष्य मे शनिवार को समर्पण ज्ञान स्कूल में राखी बनावट स्पर्धा का आयोजन किया गया था। जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लेकर तरह तरह की आकर्षक राखियां बनाई।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाई राखी

वांसदा. तहसील के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रक्षाबंधन उत्सव मनाया। सर्किट हाउस में वांसदा विधायक अनंत पटेल की उपस्थिति में तहसील कांग्रेस समिति की ओर से पर्व के एक दिन पूर्व आयोजित इस कार्यक्रम में तहसील और जिला पंचायत की महिला प्रतिनिधियों समेत अन्य सदस्यों व कार्यकर्ता उपस्थिति रहे। तहसील पंचायत प्रमुख चंपाबेन कुंवर ने विधायक अनंत पटेल समेत सभी लोगों को राखी बांधकर दीर्घायु की कामना की। इस अवसर पर तहसील कांग्रेस अध्यक्ष प्रभुभाई देशमुख, तहसील पंचायत उप प्रमुख राजीत पानवाला, जिला पंचायत में विरोधपक्ष नेता बारुक चौधरी समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

माहेश्वरी महिला मंडल ने मनाया तीज सिंजारा

वापी. माहेश्वरी महिला मंडल की ओर से शुक्रवार को तीज सिंजारा उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नृत्य, हाउजी, अताक्षरी, बांसुरी सजावट समेत कई खेल प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई थी। मंडल की सखियों ने उत्साह के साथ शामिल होकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति रही।