1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

COMPUTER CLASS में हुआ प्यार फिर शादी का झांसा देकर किया RAPE

केदारपुर स्थित एक कंप्यूटर क्लास में युवक व युवती साथ-साथ कर रहे थे पढ़ाई, विवाह की बात पर करता रहा टाल-मटोल
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Pranayraj rana

•

Updated: 8 May 2016, 5:37 PM IST

Rape

Rape

अंबिकापुर.
मैनपाट के कमलेश्वरपुर निवासी एक युवक व खैरबार की युवती के बीच कंप्यूटर की पढ़ाई के दौरान प्यार हुआ। फिर युवक ने युवती को झांसा देकर पे्रम संबंध स्थापित कर लिया। एक करीब एक वर्ष से उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। इस बीच युवती द्वारा शादी का दबाव बनाए जाने पर वह मुकर गया। युवती की रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस ने युवक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।


खैरबार निवासी एक 21 वर्षीय युवती व कमलेश्वरपुर निवासी राहुल चौधरी केदारपुर स्थित एक कम्प्यूटर सेंटर में साथ-साथ पढ़ाई कर रहे थे। इस दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और यह प्यार में बदल गई। दोनों के बीच प्रेम संबंध भी स्थापित हो गया। इस बीच युवक शादी का झांसा देते हुए युवती का दैहिक शोषण करता रहा।


युवती द्वारा शादी करने की बात कहने पर टाल मटोल करने लगा। जब भी युवती इस संबंध में बात करती वह मुकर जाता। परेशान युवती की रिपोर्ट पर रविवार को कोतवाली पुलिस ने युवक के खिलाफ धारा 376 का जुर्म दर्ज कर लिया है।