31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यह यमी कप केक्स बना देंगे आपका दिन

केक तो सबको पसंद होते हैं, ऐसे में टेस्टी कप केक मिल जाए तो क्या कहने।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amanpreet Kaur

•

Updated: 3 Jan 2018, 3:06 PM IST

cup cakes

cup cakes

केक तो सबको पसंद होते हैं, ऐसे में टेस्टी कप केक मिल जाए तो क्या कहने। कप केक्स कई फ्लेवर्स में बनाए जा सकते हैं। यहां हम आपको कुछ यमी कप केक्स की रेसिपी बताने जा रहे हैं। यहां पढ़ें कप केक रेसिपी -

कप केक

सामग्री -

मैदा - डेढ़ प्याला
मक्खन - 1/2 प्याला
केस्टर शुगर - 1/2 प्याला
बेकिंग पाउडर - सवा छोटा चम्मच
कुकिंग सोडा - 1/4 छोटा चम्मच
दूध - आवश्यकतानुसार
मिक्स नट्स या बेरीज - 1/4 प्याला
वनीला एसेंस - एक छोटा चम्मच

यूं बनाएं -

मक्खन, केस्टर शुगर, मिल्कमेड को हल्का होने तक फेंटें। मैदा, बेकिंग पाउडर और सोडा मिलाकर छान लें। इसे मिल्कमेड वाले मिश्रण में डालें और फिर से फेंटें। इसके साथ ही एसेंस और नट्स या बेरीज भी डाल दें। मिश्रण गाढ़ा लगे तो थोड़ा सा दूध मिलाएं। इसे तैयार कप केक मोल्ड में डालें। पहले से गरम ओवन में 180 डिग्री सेंटीग्रेट पर 20 से 25 मिनट के लिए बेक करें। सलाई डालकर देखें। तैयार होने पर निकालें और ठंडा करें। ऊपरी हिस्सा काटकर केक को समान करें। बटर आइसिंग फैलाएं। अन्य नट्स से भी सजावट करें।

टॉपिंग के लिए

तैयार बटर आइसिंग - एक प्याला, फोंडेंट, मार्शमैलो जैल कलर, स्प्रिंकलर्स - आवश्यकतानुसार।

पाइन नट्स बिस्किट

सामग्री -

मैदा - एक प्याला
केस्टर शुगर - 1/4 प्याला
मक्खन - 1/3 प्याला
वनीला एसेंस - 1/4 छोटा चम्मच
पाइन नट्स (चिलगोजा) - 1/4 प्याला
बेकिंग पाउडर - 1/4 छोटा चम्मच
दूध - एक छोटा चम्मच

यूं बनाएं -

मैदा और बेकिंग पाउडर को छान लें। मक्खन, दूध, चीनी मिलाकर हल्का नरम होने तक फेंटें। एसेंस और छनी मैदा मिलाकर हल्के हाथ से मिलाएं। इसे 15 मिनट के लिए फ्रिज में रखें। मनपसंद आकार में काटें। ऊपर से पाइन नट्स लगाकर हल्के हाथ से दबा दें। पहले से गरम ओवन में 170 डिग्री पर 8-10 मिनट के लिए बेक करें।

अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।