15 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मलमास में आरंभ हुए चैत्र नवरात्रा, इस सप्ताह इन राशियों के होंगे वारे-न्यारे

इस सप्ताह आरंभ हुए नवरात्रि कुछ राशियों के लिए बहुत ही बड़ी खुशखबरी लेकर आए हैं जबकि बाकी के लिए भी कुछ न कुछ अच्छा संकेत देंगे।

3 min read
Google source verification

image

Sunil Sharma

Mar 18, 2018

how to worship kali maa in navratri puja

powerful durga mantra

इस सप्ताह आरंभ हुए नवरात्रि कुछ राशियों के लिए बहुत ही बड़ी खुशखबरी लेकर आए हैं जबकि बाकी के लिए भी कुछ न कुछ अच्छा संकेत देंगे। जानिए आपका भाग्य इस सप्ताह कैसा रहेगा।

मेष (चू, च, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में आरंभ यह सप्ताह बचे हुए कार्यों को सम्पन्न करवाएगा। सोमवार की शाम से आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। अलग-अलग कार्यों के लिए रूपरेखा तैयार होगी। व्यापारियों के लिए मंगल , बुधवार आर्थिक निवारण करवाएगा। महिला तथा छात्रवर्ग को राज्य पक्ष से अवसर मिल सकता है।

वृष (इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वू, वे, वो)
कार्य क्षेत्र में अनुकूलता से प्रसन्नता का अनुभव होगा। बढ़ती आर्थिक स्थिति आत्मविश्वास में अभिवृद्धि करवाएगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापारियों के लिए भागीदारिता व व्यवसाय में लाभ के योग। नौकरीपेशा में योग्यता का लाभ मिलेगा। महिला तथा छात्रवर्ग को आंतरिक सज्जा और हथकरघा से जुड़े उद्योगों में निजी क्षेत्र के अवसर मिलेंगे।

मिथुन (का, की, कू , घ, ड, छ, के, को, हा)
व्यावसायिक गतिविधियों में परिवर्तन लाएंगे। बाजार की व्यवस्था से कार्य क्षेत्र का चयन करेंगे। आर्थिक लाभ के लिए बाहरी यात्राओं का दौर रहेगा। व्यापारियों के लिए आंशिक फेरबदल का समय है। नौकरीपेशा में कला विशेष का लाभ मिलेगा। महिलाओं और छात्रों को व्यापारिक प्रबंधन में अवसर मिलेगा।

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
नयापन लाने के लिए चिंतन चलेगा। कार्य क्षेत्र तथा परिवार के लिए नई योजना बनाएंंगे। प्रतिष्ठा तथा उन्नति के संतुलन बनाने का प्रयास होगा। व्यापारियों के लिए सामुद्रिक क्षेत्र से जुड़े सीप तथा मोती के व्यवसाय लाभकारी रहेंगे। नौकरीपेशा में स्थान परिवर्तन का समय है। महिला तथा छात्रवर्ग को सफलता मिलेगी।

सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
सम्पत्ति के विषय में कांट-छांट करने का प्रयास करेंगे। नए प्रस्ताव पर विचार होगा। कृषि से संबंधित भूमि की प्राप्ति के योग है। व्यापारियों के लिए बीज भंडारण का क्षेत्र लाभप्रद रहेगा। नौकरीपेशा में वरिष्ठ क्रम से पदोन्नति। महिला तथा छात्रवर्ग को शासकीय या राज्य स्तरीय सेवाओं में अवसरों की प्राप्ति के योग हैं।

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
व्यावसायिक गतिविधियों में परिवर्तन के साथ रूपरेखा तय होगी। आर्थिक पक्ष में मित्रों का सहयोग मिल सकता है। व्यापारियों के लिए सप्ताह मध्य तक का समय कमजोर उसके बाद श्रेष्ठ। नौकरीपेशा में विवाद की स्थिति बनेगी। वाणी पर नियंत्रण आवश्यक है। महिला तथा छात्रवर्ग को अवसर मिल सकता है।

तुला (रा, री, रू, रे, री, ता, ती, तू, ते)
व्यवस्थित कार्य क्षेत्र में लाभ अन्य विचारों के साथ में आर्थिक प्रबलता पर जोर देंगे। व्यावसायिक दृष्टिकोण से नए लोगों से मुलाकात लाभ दे सकती है। व्यापारियों के लिए खाद्य पदार्थों का क्षेत्र निर्यात की दृष्टि से लाभकारी रहेगा। नौकरीपेशा में अनुकूलता। महिला तथा छात्रवर्ग को संबंधित क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू )
अनुकूल समय के लिए दो दिन प्रतीक्षा करें। न्यायिक दृष्टिकोण से विचार विमर्श आवश्यक है। बुधवार से परिवर्तन पक्ष में होगा। व्यापारियों के लिए मिश्रित लाभ वाला समय होगा। अधिक निवेश करने से बचें। नौकरीपेशा में अस्थिरता। महिला तथा छात्रवर्ग को प्रयासों में बढ़ोतरी करनी होगी।

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
अस्थिरता के दौर से स्वतंत्र होंगे। स्वयं के द्वारा कुछ निर्णय सकारात्मकता लिए हुए रहेंगे। मानसिक शांति के लिए आध्यात्मिकता का चयन करें। व्यापारियों के लिए उतार-चढ़ाव के बाद योजनागत लाभ मिलेगा। नौकरीपेशा में पदोन्नति तथा आर्थिक वृद्धि। महिला तथा छात्रवर्ग को छात्रावास एवं शिक्षा में योजनागत अवसर।

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
भाग्य तथा धर्म का लाभ मिलेगा। पिता से जुड़ी हुई सम्पत्ति का विषय पक्ष में हल होगा। कार्य क्षेत्र में वर्चस्व बढ़ेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से लाभकारी समय। व्यापारियों के लिए पेट्रोकेमिकल और ऑयल रिफाइनरी से जुड़े क्षेत्र में लाभ। नौकरीपेशा में परिश्रम का लाभ दिखाई देगा। महिला- छात्रों को इंजीनियरिंग में अवसर।

कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
लाभ के साथ परिवर्तन का योग है। शहर से दूर मित्र के माध्यम से व्यावसायिक समस्याओं का समाधान होगा। अनुकूल समय का लाभ मिल सकेगा। व्यापारियों के लिए लौह उद्योग का क्षेत्र निवेश के साथ लाभ देगा। नौकरीपेशा में राजकीय पद। महिला तथा छात्रवर्ग को एयरोनॉटिक इंजीनियरिंग में शासकीय अवसर।

मीन (दी, दु, थ, ञ, दे, दो, चा, ची)
नई विचारधारा का प्रभाव सामाजिक लाभ देगा। सम्पर्क में वृद्धि होगी। रुके हुए कार्य में गति की संभावना इस सप्ताह है। विशेष दृष्टिकोण से सफलता प्राप्त होगी। व्यापारियों के लिए मिले जुले लाभ का समय है। अधिक जोखिम से बचें। नौकरीपेशा में उन्नति। महिला तथा छात्रवर्ग को एजुकेशनल, एकेडमिक कंस्ट्रक्शन में अवसर।