6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

निजी बस व जीप भिड़ी, सैनिक की पत्नी की मौत

डीग मार्ग पर पीलूकी मंदिर के पास निजी बस और जीप की टक्कर में एक महिला की मौत हो गई। दुर्घटना में महिला का पति व उसके तीन भाई घायल हो गए।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Rajesh Kumar Khandelwal

•

Updated: 14 Mar 2017, 11:29 AM IST

डीग मार्ग पर पीलूकी मंदिर के पास निजी बस और जीप की टक्कर में एक महिला की मौत हो गई। दुर्घटना में महिला का पति व उसके तीन भाई घायल हो गए।

बस नगर से डीग की ओर जा रही थी, वहीं जीप डीग से नगर की ओर आ रही थी। दुर्घटना में उत्तरप्रदेश के किरावली (आगरा) क्षेत्र निवासी पम्मी पत्नी कौशल की मौके पर ही मौत हो गई।

सैनिक कौशल पुत्र कप्तान सिंह किरावली (आगरा) निवासी है। वह सेना में कार्यरत बताया और अलवर डयूटी पर जा रहा था। जीप में सवार मृतका पम्पी के भाई प्रमोद, देवेन्द्र उर्फ कलुआ और प्रेमवीर घायल हो गए, जो आगरा के विलारा निवासी हैं।

घायलों का नगर के अस्पताल में उपचार चल रहा है।