6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चमत्कार ! आंखों पर पट्टी बांधकर फोटो टटोलकर शरीर की बीमारियां बता देती है 15 साल की ये लड़की

महज 11वीं क्लास में पढ़ने वाली 15 साल की आकाशी व्यास के अनोखे टैलेंट के बारे में जानकर हर कोई हैरान है। बंद आंखों से तस्वीर टटोलकर पूरी कुंडली और आंतरिक बीमारियों के बारे में बताने की आकाशी की अनोखी कला की हर तरफ हो रही चर्चा।

2 min read
Google source verification
tikamgarh.jpg

एक तरफ जहां आजकल शरीर के अंदर की बीमारियों का पता करने के लिए लोग तरह तरह के टेस्ट कराते हैं वहीं अगर उनसे कहा जाए कि आपको बिना टेस्ट के ही इन बीमारियों का पता लग सकता है तो शायद आपको यकीन नहीं होगा। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि टीकमगढ़ की एक 15 साल की लड़की बंद आंखों से सिर्फ फोटो को हाथ से टटोलकर पूरी कुंडली बता देती है। कुंडली ही नहीं वो फोटो वाले शख्स के शरीर के अंदर की बीमारियों और उनके उपचार के बारे में भी बताती है। 11वीं क्लास में पढ़ने वाली इस लड़की के इस अनोखे टैलेंट को लोग चमत्कार कहने लगे हैं और इसकी चर्चा जोरों पर हो रही है।

बंद आंखों से फोटो टटोलकर बता देती है कुंडली
टीकमगढ़ शहर के ताल दरवाजे में रहने वाले एक छोटे व्यवसाई की बेटी आकाशी व्यास की चर्चा इन दिनों जिले में तेजी से हो रही है। चर्चा की वजह है आकाशी का अनोखा टैलेंट जिसे लोग चमत्कार कह रहे हैं। महज 15 साल की आकाशी 11वीं क्लास में पढ़ती है। आकाशी आंखों पर मोटी पट्टी बांधकर फोटो रीडिंग कर फोटो में दिखने वाली पर्सनालिटी फिर चाहे वो इंसान हो या जानवर या फिर इमारत उसके बारे में सबकुछ बता देती हैं।

यह भी पढ़ें- Jyotiraditya Scindia Aggressive : संसद में सिंधिया ने की विपक्ष की बोलती बंद, बोले- मेरा मुंह मत खुलवाना वरना...

बीमारी व उसका इलाज भी बताती है आकाशी
आंखों पर मोटी पट्टी बांधकर मोबाइल पर किसी की भी फोटो देखकर उस पर्सनालिटी के बारे में सारी जानकारी आकाशी बताती हैं। वो बताती हैं कि फोटो में संबंधित ने किस तरह के कपड़े हैं और उसका नाम क्या है और कहां रहते हैं साथ ही परिवार में कौन कौन हैं। इतना ही नहीं आकाशी खाली फोटो को हाथ से स्कैन कर उसकी ऊर्जा से उस व्यक्ति के शरीर के अंदर के ऑर्गन्स की बीमारी व उसके इलाज के बारे में भी बताती हैं। लोगों का कहना है कि आकाशी के पास जो शक्ति है वो किसी चमत्कार से कम नहीं है।

देखें वीडियो- सिंधिया के करीबी नेता ने छोड़ दी भाजपा, 300 कारों के काफिले में पहुंचे भोपाल