11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चुनाव से पहले गोलियों की गूंज, तहसीलदार-पुलिस के सामने दो पक्षों में चलीं दनादन गोलियां

- मंदिर के पुजारी को लेकर चल रहे विवाद को निपटाने पहुंची थी पुलिस-तहसीलदार, पंचायत के दौरान चली गोलियां, 5 घायल, 4 झांसी रेफर।

2 min read
Google source verification
tikmgarh.jpg

,,

टीकमगढ़/जतारा. मध्यप्रदेश में एक तरफ जहां विधानसभा चुनावों को शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है वहीं दूसरी तरफ टीकमगढ़ का एक गांव गुरुवार को गोलियों की गूंज से दहल उठा। घटना जिले के जतारा थाने के कंदवा गांव की है जहां पुलिस की मौजूदगी में तहसीलदार की पंचायत के दौरान गांव के दो पक्ष आमने सामने आ गए और जमकर गोलियां चलीं। गोली लगने से 5 लोग घायल हुए हैं जिनमें से 4 को गंभीर हालत में झांसी रेफर किया गया है। हालांकि पुलिस इस बात से इंकार कर रही है कि पुलिस की मौजूदगी में गोलियां चली हैं।

मंदिर के पुजारी को लेकर चल रहा था विवाद
जानकारी के मुताबिक कंदवा गांव के हनुमान मंदिर के पुजारी को लेकर गांव में विवाद चल रहा था। वर्तमान में यहां पर बाबूलाल तिवारी मंदिर की पूजा कर रहे थे। लेकिन गांव के रज्जन पटेरिया अपने चाचा रघुवीर पटेरिया को पुजारी बनाना चाहते थे। गांव के लोग इसके लिए तैयार नहीं थे, वह बाबूलाल से ही मंदिर की पूजा करने के पक्ष में थे। इसे लेकर प्रशासन से शिकवा शिकायत के बाद गुरुवार को गांव में पंचायत बुलाई थी। मामला निपटने के लिए तहसीलदार अजय झा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थे।

यह भी पढ़ें- उज्जैन के बाद खंडवा में मासूम से हैवानियत, ऑटो ड्राइवर ने बनाया हवस का शिकार

पंचायत के दौरान बढ़ा विवाद
ग्रामीणों के बीच पुजारी को लेकर चल रही पंचायत में मामला गरमा गया और रज्जन पटेरिया एवं दूसरे पक्ष की ओर से भाजपा के किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष किशन पटेरिया के बड़े भाई राजेंद्र पटेरिया के बीच विवाद होने लगा। कुछ ही देर में गांव गोलियों से गूंज उठा। गोली लगने से राजेंद्र पटेरिया, उनके बेटे अभिषेक पटेरिया, विपुल पटेरिया, ओम प्रकाश पटेरिया एवं अनुराग पटेरिया घायल हुए हैं। इन सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। यहां पर राजेंद्र राजेंद्र पटेरिया ने पुलिस को बताया कि आरोपी रज्जन पटेरिया, पुनुआ कुशवाहा, हरदास कुशवाहा, बंधन तिवारी, शोभा पटेरिया, गणेश पटेरिया ने गोली चलाई है।

यह भी पढ़ें- Ravi Sir Dirty Act : लड़कियों को बाथरूम में बंद कर टीचर करता था अश्लील हरकत

गांव में तनाव, पुलिस बल तैनात
घटना में घायल राजेंद्र पटेरिया, उनके बेटे अभिषेक पटेरिया, विपुल पटेरिया, ओम प्रकाश पटेरिया एवं अनुराग पटेरिया का डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया और राजेंद्र पटेरिया को छोड़ कर शेष की हालत गंभीर होने पर उन्हें झांसी रेफर कर दिया गया है। प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस के सामने दिन दहाड़े गोलियां चलने से पूरे गांव में तनाव फैला हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर अवधेश शर्मा और एसपी रोहित काशवानी जतारा पहुंचे। यहां पर घायलों से मुलाकात के बाद वह कंदवा पहुंचे। कंदवा में मौका स्थल पर लोगों से चर्चा की ओर लोगों को सुरक्षा के प्रति आश्वस्त कराया। साथ ही आरोपियों के खिलाफ सख्त कारवाई करने की बात कही है। गांव में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात किया गया है।

देखें वीडियो- नरसिंहपुर जिले में प्रहलाद पटेल और राव उदय प्रताप की साख दांव पर