
राह चलती लड़की से छेड़छाड़ करने वाला मजनू गिरफ्तार, CCTV में कैद हुई थी शर्मनाक करतूत
टीकमगढ़. मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में राह चलती लड़की से छेड़छाड़ करके मौके से फरार हुए सड़क छाप मजनू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दें कि, पिछले दिनों शहर के नंदेश्वर कॉलोनी में बाइक सवार मनचले ने लामने से आते हुए लड़की के सीने पर हाथ मारते हुए फरार हुआ था। ये पूरा घटनाक्रम घटना स्थल पर स्थित एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था। इसी आदार पर अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जिले में सड़क छाप मजनुओं को पुलिस का जरा भी खौफ नहीं हैं। दिनदहाड़े लड़कियों के साथ घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। शहर की सबसे घनी नंदेश्वर कॉलोनी में एक लड़की अपने घर जा रही थी। सुनसान गली देखकर बाइक सवार लड़के ने पहले तो लड़की को टेक ओवर किया, फिर कुछ पल में लड़की की ओर वापस लौटकर बगल से निकलते हुए लड़की के सीने पर हाथ से झपट्टा मारते हुए फरार हो गया था।
सीसीटीवी में कैद हुई थी शर्मनाक करतूत
ये घटनाक्रम इतनी अचानक से हुआ कि, लड़की जब तक कुछ समझ पाती बाइक सवार मनचला तबतक मौके से फरार हो गया। यह पूरी घटना गली में बने मकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। यही नहीं, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया, अब इसी सीसीटीवी के आधार पर पुलिस ने बुधवार को मनचले आरोपी को दबोच लिया है। आरोपी का नाम सूरज कुशवाहा बताया जा रहा है। फिलहाल, पुलिस ने छेड़छाड़ का केस पर अमल करते हुए आरोपी से पूछताछ शुरु कर दी है।
Published on:
30 Nov 2022 03:42 pm
बड़ी खबरें
View Allटीकमगढ़
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
