
The campaign is being run by 24 people in 10 places
टीकमगढ़.कोरोना वायरस संक्रमण के आंकड़ों में बढ़ोत्तरी दिन प्रतिदिन होती जा रही है। उसके बाद भी शहर और ग्रामीण क्षेत्र के लोग जागरूक नहीं हो रहे है। यहां तक पढ़े लिखे लोग भी दो पहिया के साथ चार पहिया वाहनों पर बैठकर बगैर मास्क लगाए बाहर निकल रहे है। उनको जागरूक करने के लिए समाजसेवी सड़कों पर आकर नपा के साथ चालान कर रहे है। इसके साथ ही उन्हें वायरस की चेन तोडऩे के लिए जागरूक भी कर रहे है।
कोरोना वायरस की चेन तोडऩे के लिए कई बार शहर में लॉकडाउन लगाया गया। जिससे लोग मास्क और एक दूसरे से मिलने में परहेज कर सके। लॉकडाउन खुलते ही बेवजह सड़कों पर वाहनों की संख्या अधिक दिखाई देने लगी।इसके साथ ही वाहनो पर बैठे लोग मास्क लगाने में भी लापरवाही करते नजर आए। जिसको लेकर समाज सेवियों ने एसडीएम और तहसीलदार के निर्देश पर सड़क पर आए। नगरपालिका कर्मचारियों के साथ मिलकर चालानी कार्रवाई की। इसके साथ ही संक्रमण से बचने प्रत्येक व्यक्ति को जागरूक किया गया ।
इन लोगों द्वारा १० स्थानों पर चलाया जा रहा रोको टोको अभियान
समाजसेवी विनय प्रताप सिंह, शालू खान, अभय चतुर्वेदी, अंकित यादव,यश सिरोटिया, सुन्नी कोरी, अजय राजपूत , फैजान खान, सोइब खान, प्रवीण खरे ने बताया कि ११ दिनों से कोरोना वायरस के प्रति यह टीम सड़क पर रोको टोको अभियान चला रही है। इस टीम द्वारा १० स्थान तय किए गए है। उन स्थानों पर वाहन चालकों को रोको टोको अभियान के तहत जागरूक कर रहे है। टीम का कहना था कि घर से लोग जरूरी काम और मुह पर मास्क लगाकर ही निकले। इससे स्वयं के साथ दूसरों की सुरक्षा होगी।
Published on:
25 Jul 2020 05:00 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
