5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

निरहुआ की फिल्म ‘बॉर्डर’ के डायलॉग हैं हिट, यूट्यूब पर मचा रहे हैं धमाल

फिल्म में निरहुआ के साथ भोजपुरी फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस आम्रपाली दूबे भी नजर आ रही हैं।
2 min read
Google source verification

image

Priti Kushwaha

Jun 11, 2018

dinesh lal yadav

dinesh lal yadav

भोजपुरी फिल्म निर्देशक संतोष मिश्रा और निर्माता परवेश लाल यादव कि फिल्म 'बॉर्डर' का दूसरा गाना 'मिले के सजनिया से...' हाल ही में रिलीज हुआ है। इस फिल्म में दिनेश लाल यादव निरहुआ एक भारतीय सेना के जवान का किरदार निभा रहे हैं। इस गाने में दिखाया गया है कि जब एक सैनिको को अपने परिवार की आ रही याद आती है तो वह किस तरह से बेचैन हो उठता है। यह एक बेहद ही प्यार भरा गीत है।

Nirahua Music World पर रिलीज हुआ गाना:
भोजपुरी फिल्म 'बॉर्डर' का दूसरा गाना 'मिले के सजनिया से...' Nirahua Music World यूट्यूब पर रिलीज किया गया है। इस गाने को अभी तक लगभग दो लाख लोगों ने देखा है। बता दें कि फिल्म 'बॉर्डर' के ट्रेलर को भी अभी तक चार लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। इस फिल्म में निरहुआ के साथ भोजपुरी फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस आम्रपाली दूबे भी नजर आ रही हैं। इस फिल्म में वह एक मुस्लिम महिला 'नगमा' का किरदार निभा रही हैं।

'हम तो कब से बैठे हैं ताक में...'
फिल्म 'बॉर्डर' में दिनेश के द्वारा बोले गए डायलॉग यूट्यूब पर काफी पसंद किए जा रहे हैं। जिसमें से उनका एक डायलॉग 'हम तो कब से बैठे हैं ताक में, अगर आदेश मिले तो अब की दीवाली-दशहरा पाक में' काफी फेमस हो रहा है। वहीं दूसरा डायलॉग मजहब को लेकर है कि 'मजहब की वजह से लोग गद्दारी पहले देखते हैं, वफादारी बाद में, शायद मुसलमान होने की सजा मिली है सर...।' गौरतलब है कि निरहुआ एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड की यह मूवी उनकी बाकी फिल्मों से ज्यादा बड़ी मानी जा रही है। ऐसा भी माना जा रहा है कि इस फिल्म का रिस्पांस काफी अच्छा मिलेगा। वहीं फिल्म कि हिरोइन आम्रपाली दूबे ने अपना नया विडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जारी किया है, जिसमें वह भोजपुरी फिल्म 'बॉर्डर' का प्रमोशन करती हुई दिखीं।