4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस एक्ट्रेस को मुस्लिम पति ने दिया 100 रुपए के स्टाम्प पर ‘तलाक’, 2 साल पहले की थी लव मैरिज

मुस्लिम पति ने 100 रुपए के स्टाम्प पेपर पर भेजा ‘तलाकनामा’, पुलिस की शरण में पीड़ित अभिनेत्री....
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Bhup Singh

•

Updated: 29 Jul 2019, 8:24 AM IST

bhojpuri actress reshma

bhojpuri actress reshma

भोजपुरी एक्ट्रेस रेश्मा शेख उर्फ अलीना ( Bhojpuri actress Reshma shaikh aka alina ) का आरोप है कि उनके 34 वर्षीय मुस्लिम पति ने उसे 100 रुपए के स्टाम्प पेपर पर 'तलाकनामा' भेजा है। एक्ट्रेस ने तलाक को अपने पति का एकतरफा फैसला बताते हुए इसे मानने से इनकार कर दिया है और वह इसके खिलाफ पुलिस की शरण में है।

Bhojpuri actress Reshma shaikh aka alina" src="https://new-img.patrika.com/upload/2019/07/28/bhojpuri_actress_rashma_shaikh-1_4899340-m.jpg">

अलीना का कहना है, 'मेरे पति मुदस्सिर बेग (34) ने मुझे 17 जुलाई को 100 रुपए का स्टाम्प पेपर भिजवाया। इस पर छपा है कि वह तलाक-ए-बाईन (इस्लामी शरीयत के मुताबिक तलाक का एक प्रकार) देते हुए मुझे निकाह के रिश्ते से हमेशा के लिए आजाद कर रहे हैं। लेकिन मुझे यह एकतरफा तलाक कतई मंजूर नहीं है।'

दो पहले की थी लव मैरिज
अलीना ने कहा, 'मुदस्सिर से मेरा प्रेम विवाह वर्ष 2016 में हुआ था। अपने वैवाहिक रिश्ते के खातिर मैं पेशेवर अभिनय करना भी छोड़ चुकी हूं। हमारा दो महीने का बच्चा है और मैं अपने पति के साथ ही रहना चाहती हूं।' अलीना ने बताया कि वह इंसाफ पाने के लिए पुलिस थाने के चक्कर काट रही हैं, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला है।