4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

OMG! और अब गणतंत्र दिवस पर गूंजेगा पाकिस्तान में जय श्रीराम

...और अब गणतंत्र दिवस पर गूंजेगा 'पाकिस्तान में जय श्रीराम'
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dilip Chaturvedi

•

Updated: 15 Nov 2017, 7:45 PM IST

mona lisa

mona lisa

एक ओर जहां भारत और पाकिस्तान बॉर्डर पर तनवा दिनों दिन बढ़ता जा रहा है, वहीं अब ऐसा होने जा रहा है, जिससे तनाव कम होने की बजाय और भी बढ़ेगा। गोयाकि, पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के सियासत करने वाले लोग अपनी राजनीतिक फायदे के लिए भारत के खिलाफ नफरत फैलाने की कोशिश भले ही करते हैं, लेकिन वहां की आम जनता प्यार और अमन में यकीन करती है। पिछले दिनों भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने जबरदस्त पारी खेली, तो पाकिस्तान के एक फैंस ने उनकी तारीफ की थी, इस पर वहां की सियासी लोग इतने नाराज हो गए कि उसे हवालात में डाल दिया। ऐसे माहौल में अगर हम आपसे कहें कि पाकिस्तान में जय श्रीराम गूंजेगा, तो शायद आप यकीन न करें। फिर भी यदि हम कहें कि सचमुच इस बार गणतंत्र दिवस यानी 26 जनवरी को पाकिस्तान में जय श्रीराम गूंजेगा, तब भी आपको यकीन नहीं होगा। लेकिन ये होगा...आप यकीन करें न करें, लेकिन इस बार वाकई पाकिस्तान में जयश्रीराम गूंजेगा।

अब सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि यह कैसे संभव होगा, तो हम आपको बताना चाहते हैं कि एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट मोनालिसा की फिल्म 'पाकिस्तान में जय श्रीराम' जल्द रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में उनके साथ उनके पति विक्रांत भी अहम रोल में हैं। रमाकांत प्रसाद के डायरेक्शन में बन रही ये फिल्म 29 दिसंबर को रिलीज होगी। इस फिल्म से भोजपुरी इंडस्ट्री को काफी उम्मीदें हैं। कहा जा रहा है कि फिल्म की कहानी और हालात जिस तरह बुने गए हैं वह इस फिल्म के हिट होने की एक बड़ी वजह बन सकते हैं।

watch here trailer...

अब आपके जेहन में सवाल उठेगा कि पाकिस्तान में कैसे श्रीराम गूजेंगा। इस बारे में हम आपसे कहना चाहेंगे कि बेशक यह एक भोजपुरी फिल्म है, जो यकीनन पाकिस्तान में रिलीज नहीं होगी, लेकिन यह 26 जनवरी को रिलीज हो रही है। ऐसे में यह फिल्म भीतर के थिएटरों में तो दिखाई जाएगी ही, साथ ही ऑनलाइन भी उपलब्ध होगी। अगर पाकिस्तान में कोई शख्स इसे ऑनलाइन देखेगा, तो हम यह कह सकते हैं कि पाकिस्तान में जयश्रीराम गूंजेगा।

गौरतलब है कि इस भोजपुरी फिल्म में विक्रांत और मोनालिसा की जोड़ी एक साथ नजर आएगी। मोनालिसा ने बिग बॉस के घर में लंबी पारी खेली थी। वैसे भी दोनों की कैमिस्ट्री ऑनस्क्रीन देखने में मजेदार रहेगी। भूपेंद्र विजय सिंह कहते हैं कि उनकी फिल्म 'पाकिस्तान में जय श्रीराम' पाकिस्तान पर बनी दूसरों फिल्मों काफी अलग है। यह ऐसी फिल्म है, जो न सिर्फ मनोरंजन करेगी, बल्कि इसको लेकर चर्चा भी होगी। भोजपुरी अदाकारा हिट रियलिटी शो 'बिग बॉस' में भी अपना जलवा दिखा चुकी हैं। 'पाकिस्तान में जय श्रीराम' एक्शन से भरपूर फिल्म है और इसे देशभक्ति का संदेश भी शामिल है।