24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Happy Birthday : स्कूल की पढ़ाई छोड़ ये गलत काम करती थीं नीरू बाजवा, मां ने पकड़ी चोरी तो हुआ बुरा हाल

नीरू बाजवा ने साल 1998 में देव आनंद की बॉलीवुड फिल्म 'मैं सोलह बरस की' से डेब्यू किया था। उसके बाद उन्होंने......
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 26 Aug 2019, 4:45 PM IST

Neeru Bajwa

Neeru Bajwa

पंजाबी एक्ट्रेस नीरू बाजवा का आज 39वां बर्थडे हैं। नीरु बाजवा का जन्म 26 अगस्त, 1980 कनाडा में हुआ। नीरू बाजवा ने अब तक बॉलीवुड में गिनी-चुनी फिल्में ही की हैं। जिनमें 'मैं सोलह बरस की', 'प्रिंस', 'फूंक 2', 'मिले ना मिले हम' और 'स्पेशल 26' शामिल हैं। हालांकि, पंजाबी फिल्मों की वो कामयाब एक्ट्रेस हैं। पंजाबी सॉन्ग 'लौंग लाछी' से सभी के बीच फेमस हुई नीरु बाजवा ने पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग ही पहचान बनाई है।


नीरू बाजवा ने साल 1998 में देव आनंद की बॉलीवुड फिल्म 'मैं सोलह बरस की' से डेब्यू किया था। उसके बाद उन्होंने पंजाबी फिल्मों की तरफ रुख कर लिया। पंजाबी फिल्मों के साथ-साथ नीरु हिन्दी सीरियल में भी नजर आ चुकी हैं। उन्होंने इडियन शोप ओपेरा के साथ मिलकर साल 2005 में शो 'हरी मिर्ची लाल मिर्ची' में काम किया।

नीरु बाजवा की खुद की एक प्रोडक्शन कंपनी भी है जिसका नाम नीरू बाजवा एंटरटेनमेंट हैं। नीरू बाजवा अपने शानदार अभिनय के साथ-साथ अपनी हॉटनेस और क्यूटनेस के लिए भी जानी जाती हैं। उनकी हॉट एंड सेक्सी फोटो और वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। एक्ट्रेस ने बचपन में बहुत सी शरारतें की हैं। वो स्कूल में कम और मॉल में ज्यादा वक्त बिताती थी। उनकी मां स्कूल के एंट्री गेट पर छोड़कर जाती थी और वो पिछले गेट से निकल जाया करती थीं। एक दिन मां ने उनकी चोरी पकड़ ली थी और घर पर बहुत डांट पड़ी थी।

नीरू बाजवा के निजी जीवन की बात की जाए तो, उन्होंने एक्टर अमित साध को काफी लंबे समय तक डेट किया। टीवी शो 'नच बलिये' के दौरान इन दोनों का प्यार परवान चढ़ा। उनसे अलग होने के बाद नीरू ने हरिकपाल (हैरी) जौंधा से साल 2015 में शादी कर ली। इनकी एक बेटी भी है।

बड़ी खबरें

View All

टॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग