6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कमल हासन की तस्वीर जलाना युवक को पड़ा महंगा, आरोपी के खिलाफ सख्त एक्शन

Kamal Haasan Photo Burnt: कमल हासन की तस्वीर जलाने वाले युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Saurabh Mall

•

Updated: 30 May 2025, 8:48 PM IST

Kamal Haasan

कमल हासन के विरोध में युवक ने जलाई तस्वीर, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

Kamal Haasan Case: अभिनेता और राजनेता कमल हासन की तस्वीर जलाने की घटना पर बसवेश्वरनगर पुलिस ने शुक्रवार को स्वतः संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया है। पुलिस ने भारतीय न्यायतंत्र संहिता (बीएनएस) की धारा 270 और 283 के तहत एफआईआर दर्ज की है।

मिली जानकारी के अनुसार, एक समूह ने कमल हासन की तस्वीर को आग के हवाले किया था। इस मामले में 33 वर्षीय रविकुमार नामक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। साथ ही करुणादा युवा सेना के सदस्यों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई है।

बता दें कि कमल हासन अपनी फिल्म 'ठग लाइफ' के प्रचार के दौरान दिए गए एक बयान के चलते विवादों में घिर गए हैं। 28 मई को चेन्नई में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा था कि "कन्नड़ भाषा की उत्पत्ति तमिल से हुई है", जिसके बाद उनकी इस टिप्पणी को लेकर कर्नाटक में विरोध शुरू हो गया।

विवादित टिप्पणी के बाद के बाद कई हिस्सों में विरोध

उनकी इस विवादित टिप्पणी का कर्नाटक के साथ ही और भी कई हिस्सों में विरोध देखने को मिला। आम लोगों के साथ ही राजनीतिक लोग भी हासन से नाराज नजर आए। भाजपा और कन्नड़ समर्थक समूहों ने उनके बयान की निंदा की और बिना शर्त माफी की मांग भी की।

अपनी आगामी फिल्म 'ठग लाइफ' के प्रमोशन के दौरान चेन्नई में आयोजित कार्यक्रम में हासन ने अपने भाषण की शुरुआत "उइरे उरावे तमीझे" वाक्यांश से की थी, जिसका अर्थ है "मेरा जीवन और मेरा परिवार तमिल भाषा में है"।

इसी कार्यक्रम में कन्नड़ अभिनेता शिवराजकुमार की मौजूदगी का जिक्र करते हुए, हासन ने कहा, "उस जगह मेरा परिवार है। इसलिए वह (शिवराजकुमार) यहां आए हैं। मैंने अपने भाषण की शुरुआत जीवन, परिवार और तमिल कहकर की। आपकी भाषा (कन्नड़) तमिल से पैदा हुई है, इसलिए आप भी इसमें (परिवार में) शामिल हैं।"

हासन पर लगे गंभीर आरोप

कमल हासन ने कहा था कि "कन्नड़ भाषा की उत्पत्ति तमिल से हुई है", कर्नाटक में जोरदार आलोचना का कारण बनी। उनकी इस बात को कन्नड़ भाषा की स्वतंत्र पहचान को कमजोर करने की कोशिश के रूप में देखा गया, जिसे राज्य में राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर तीखी प्रतिक्रिया मिली।

कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष बी.वाई. विजयेंद्र ने कमल हासन पर हमला बोलते हुए उनकी टिप्पणी को "असभ्य" करार दिया और उन पर कन्नड़ भाषा व इसके बोलने वालों का अपमान करने का आरोप लगाया।

उन्होंने यह भी कहा कि हासन ने "कन्नड़ और कन्नड़वासियों की उदारता को नजरअंदाज किया है" और उन्हें "एहसान फरामोश" बताया। विजयेंद्र ने भाषाओं की उत्पत्ति को लेकर हासन की जानकारी और उनके अधिकार पर भी सवाल उठाया।

इधर, कन्नड़ समर्थक संगठनों ने भी नाराजगी जताई। कर्नाटक रक्षणा वेदिके के कार्यकर्ताओं ने बेंगलुरु में 'ठग लाइफ' फिल्म के पोस्टर फाड़ दिए और फिल्म पर राज्यव्यापी प्रतिबंध लगाने की चेतावनी दी है।

बता दें कि कमल हासन की यह फिल्म 'ठग लाइफ' 5 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

यह भी पढ़ें: ‘बॉलीवुड में तुम्हें चटनी की तरह चाट जाएंगे…’ शाहरुख खान को किसने दी थी ये चेतावनी?