12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छा गया यूट्यूब पर पवन सिंह का गाना ‘छलकता हमरो जवनिया…’, बनाया अनोखा रिकॉर्ड

इस अनोखे रिकॉर्ड से खुश पवन सिंह ने एक इंटरव्यू में कहा, 'श्रोता हमारे भगवान हैं, मैं आज जो भी हूं अपने श्रोताओं के आशीर्वाद से हूं।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Rahul Yadav

Oct 09, 2018

pawan singh

pawan singh

भोजपुरी फिल्मों के सफल अभिनेताओं में शुमार पवन सिंह ने एक्टिंग के साथ-साथ गायकी के क्षेत्र में भी अपना झंडा बुलंद किया हुआ है। उनकी फिल्म 'भोजपुरिया राजा' का गाना 'छलकता हमरो जवनिया...' ने यूट्यूब पर एक अलग रिकॉर्ड कायम किया है। यह गाना तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें उनके साथ काजल राघवानी भी एक अलग अंदाज में नजर आ रही हैं।







काजल का दिख रहा हॉट अंदाज

भोजपुरी फिल्म 'भोजपुरिया राजा' के इस गाने में काजल राघवानी और पवन सिंह की जबरदस्त कैमिस्ट्री देखने को मिल रही है। इसके साथ इसमें काजल का काफी हॉट अंदाज भी देखने को मिल रहा है। इसे सुनकर वाकई में दर्शक झूमने पर मजबूर हो जाते हैं। ये गाना अक्सर शादी पार्टी में डांस के लिए बजाया भी जाता है। बता दें कि इस गाने को यूट्यूब पर अभी तक 20 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस सॉन्ग को पवन सिंह ने खुद अपनी आवाज से सजाया है और प्रियंका सिंह ने भी उनका साथ दिया है। इस गाने के साथ ही पवन के कई गाने 'राते दिया बुता के...' और 'मेरे ठुमके लाहौर में बैन हो गए...' इंटरनेट पर धमाल मचाए हुए हैं।







पवन ने कहा,
इस अनोखे रिकॉर्ड से खुश पवन सिंह ने एक इंटरव्यू में कहा, 'श्रोता हमारे भगवान हैं, मैं आज जो भी हूं अपने श्रोताओं के आशीर्वाद से हूं। भोजपुरी सिनेमा में पवन सिंह को सफलता की गारंटी माना जाता है। पवन सिंह के पीआरओ सोनू निगम ने बताया कि उनकी कई फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार हैं जिसमें 'राजा', 'लोहा पहलवान, 'मैंने उनको सजन चुन लिया' और 'शेर सिंह' प्रमुख हैं।