28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘अर्जुन रेड्डी’ को लिपलॉक करता देख आगबबूला हुआ एक्ट्रेस का मंगेतर, पहली तोड़ी सगाई, और फिर…

खबरों के अनुसार एक्टर के किस करने के चलते उनकी एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना की सगाई टूट गई है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Amit Kumar Singh

•

Updated: 18 Jul 2019, 6:15 PM IST

dear comrade movie scene

dear comrade movie scene

एंटरटेनमेंट जगत में इन दिनों एक्टर विजय देवरकोंडा सुर्खियों में हैं। अर्जुन रेड्डी और नोटा जैसी फिल्मों में अपने अभिनय का जादू बिखरेने के बाद इन दिनों उनकी फिल्म डियर कामरेड की चर्चा है। लगातार मिल रही कामयाबी के बाद उन्हें साउथ इंडस्ट्री का चमकता सितारा तक कहा जाने लगा है। हालांकि हाल में उनसे जुड़ी ऐसी खबर सामने आई कि सभी चौंक गए।

खबरों के अनुसार एक्टर के किस करने के चलते उनकी एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना की सगाई टूट गई है। ऐसा कहा जा रहा है कि विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की आने वाली फिल्म डियर कामरेड का ट्रेलर देखने के बाद एक्ट्रेस के मंगेतर ने उनसे रिश्ता तोड़ लिया है। बताया जा रहा है कि हाल ही में कन्नड़ अभिनेता रक्षित शेट्टी से सगाई की थी। लेकिन अब उनका रिश्ता टूटने के कगार पर है। हालांकि अभी तक इस बारे में किसी भी तरह की आधिकारिक घोषणा सामने नहीं आई है।

विजय देवरकोंडा की बात करें तो कबीर सिंह के बाद हिंदी फिल्मों के दर्शक भी उन्हें पहचानने लगे हैं। साउथ सिनेमा में वह जिस रफ्तार से लाइमलाइट बटोर रहे हैं उससे ऐसी भी अटकले लगाई जा रही हैं कि उनकी फिल्में हिंदी भाषी दर्शकों को अब और भी आकर्षित करेगी।

बड़ी खबरें

View All

टॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग