10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

धमाकेदार परफॉर्म कर लौट रहा था ये फेमस सिंगर, सड़क हादसे में हुई दर्दनाक मौत

हादसे में पप्पू कार्ति के अलावा गोनियोरो गांव निवासी राजेंद्र गोनिया (26) और पुष्कर (25) की भी मौके पर ही मौत हो गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Priti Kushwaha

•

Updated: 9 Jun 2018, 4:40 PM IST

papu singer

papu singr

लोक गीत प्रेमियो के लिए एक बेहद ही दुखद समाचार है। बता दें कि लोक गायक पप्पू कार्की समेत तीन लोगों की शनिवार को एक भीषण सड़क हादसे में मौत होई है। ये हादसा नैनीताल में हुआ है। वहीं हादसे में 2 लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं जिनका इलाज चल रहा है। ये सभी लोग गैनियरो से हल्द्वानी आ रहे थे जब हैड़ाखान रोड पर मुड़कुड़िया के पास इनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में गाड़ी ऊपर से लुड़कती हुई नीचे की सड़क तक आ गई।

मिलिंद से 21 साल छोटी एक्स गर्लफ्रेंड को मिला नया ब्वॉयफ्रेंड, हो चुकीं हैं रंगभेद का शिकार

अमीषा पटेल का शादीशुदा मर्दों के साथ रहा संबंध, इस हरकत की वजह से मां ने की थी चप्पलों से पिटाई

मनोज तिवारी पर निरहुआ ने कसा तंज, बोले पैसा मिलता तो...

बता दें कि हादसे में पप्पू कार्ति के अलावा गोनियोरो गांव निवासी राजेंद्र गोनिया (26) और पुष्कर (25) की भी मौके पर ही मौत हो गई। पप्पू के अलावा मरने वाले दोनों शख्स भी कलाकार थे। वहीं गंभीर रूप से घायल दो लोगों के नाम अजय आर्य और जुगल किशोर हैं। ये दोनों भी लोक कलाकार हैं। इस दुर्घना की खबर वहां मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को दी। साथ ही उन्होंने तुरंत 108 नंबर पर एंबुलेंस को दुर्घटना की सूचना दी लेकिन एंबुलेंस करीब एक घंटे देरी से पहुंच सकी। इसके बाद घायलों को अस्पताल ले जाया गया।

Dubai show

A post shared by Pappu Karki (@pappu.karki) on

खबरों की माने तो सभी कलाकार एक कार्यक्रम करके हल्द्वानी लौट रहे थे। उनकी मौत पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ट्वीट करके पप्पू के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अपने वैरिफाइड ट्विटर हैंडल से ट्वीट करके लिखा- 'कुमाऊं के प्रसिद्ध युवा लोकगायक पप्पू कार्की की असमय मृत्यु का अशुभ समाचार सुनकर धक्का लगा। ईश्वर से उनकी आत्मा को शांति व परिजनों को संबल प्रदान करने की कामना करता हूं।'