
mahesh babu
साउथ फिल्मों के सुपरस्टार महेश बाबू की फिल्म रिलीज होने के साथ ही उसे देखने के लिए उनके फैन्स में उसे देखने की होड़ लग जाती है। अनकी अधिकतर फिल्में हिट रही हैं। उनकी अधिकतर फिल्मों ने बॉक्स आॅफिस पर कमाई के मामले में बॉलीवुड फिल्मों को भी पछाड़ा है। महेश 9 अगस्त को अपना 43वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं। महेश का जन्म एक फिल्मी परिवार में हुआ है। वो साउथ फिल्मों के मशहूर एक्टर कृष्णा के बेटे हैं। आज का ये सुपरस्टार अपने पिता की इस बात की वजह से करीब 9 साल फिल्मों से दूर रहा था। आज हम आपको महेश के जीवन से जीवन से जुड़ी ऐसी कई और दिलचस्प बातें बातने जा रहे हैं।
4 साल की उम्र में किया था डेब्यू:
महेश बाबू ने महज 4 साल की उम्र में ही फिल्म में नजर आए थे। बता दें कि साल 1979 में महेश बाबू तेलुगू फिल्म 'नीदा' के सेट पर गए थे। उस वक्त फिल्म डायरेक्टर दसारी नारायम राव ने छोटे से महेश के साथ फिल्म के कुछ सीन्स शूट किए थे। बस इसी वजह ये फिल्म महेश की पहली तेलुगू डेब्यू फिल्म बन गई। उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट 9 फिल्मों में काम किया है। उनकी फिल्म 'अन्ना थमुडू' के बाद लंबे समय तक फिल्मों में काम नहीं किया।
पिता के कहने पर 9 साल रहे फिल्मों से दूर:
आपको ये जानकर हैरानी होगी कि जिस महेश ने 4 साल की उम्र में फिल्म में डेब्यू किया था। वो 9 साल तक फिल्मों से दूर रहा है। उन्होंने ऐसा अपने पिता के कहने पर किया। बात दें कि महेश के पिता कृष्णा चाहते थे कि वो पहले अपनी पढ़ाई पूरी करें इसके बाद फिल्मों में काम करें। 9 साल के बाद उन्होंने बतौर लीड एक्टर साल 1999 में 'राजा कुमारुदु' फिल्म से एक्टिंग कॅरियर की शुरुआत की। इस फिल्म में उनके साथ प्रीती जिंटा थी। इस फिल्म को के राघवेन्द्र राव ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म के लिए महेश बाबू को 'नंदी अवॉर्ड फॉर बेस्ट मेल' डेब्यू मिला था।
Published on:
08 Aug 2018 09:55 am
