वहीं, दूसरी ओर एक दुकानदार, निडर पुलिस अधिकारी के बारे में बताता है जो निडरता से लोगों की भलाई के लिए दुश्मनों से दो-दो हाथ करता है। इसके बाद ट्रेलर में अर्जुन (नानी) की खास दोस्त (श्रीनिधि शेट्टी) उससे पूछती है कि उसे अर्जुन कहना चाहिए या सरकार, तो वह जवाब देता है, "जब मैं लोगों के बीच होता हूं, तो मुझे अर्जुन कहना, जब मैं अपराधियों के बीच होता हूं, तो मैं सरकार हूं।" ट्रेलर के अंत में जनता कहती है, "अबकी बार अर्जुन सरकार।"