बता दें ‘विश्वरूपम 2’ का निर्देशन भी कमल हासन ने ही किया है। खास बात यह है कि ‘विश्वरूपम 2’ का ट्रेलर आमिर खान, जूनियर एनटीआर और श्रुति हासन डिजिटली लॉन्च करेंगे। दरअसल आमिर खान फिल्म के हिंदी ट्रेलर को लॉन्च करेंगे, जबकि जूनियर एनटीआर और श्रुति हासन फिल्म के तमिल और तेलुगू ट्रेलर को लॉन्च करेंगे। हाल में कमल ने फिल्म के ट्रेलर लॉन्च को लेकर बाते कही। उन्होंने बताया, ‘मैं बहुत खुश हूं कि हम ‘विश्वरूपम 2’ के ट्रेलर के साथ आ रहे हैं। मैं आपका शुक्रगुजार हूं कि आपने इस सीक्वल के लिए धैर्य बनाए रखा और आपका प्यार और सपोर्ट जाया नहीं जाएगा। यह फिल्म इस फिल्म में काम करने वाले हर शख्स और मेरे दिल के बेहद करीब है। मैं रोहित शेट्टी और रिलायंस एंटरटेंनमेंट का ‘विश्वरूपम 2′ के लिए बतौर प्रेजेंटर्स स्वागत करता हूं। लोगों का हमारे काम पर विश्वास ने हमें मजबूत बनाया है। मुझे उम्मीद हैं हमने समर्पण और जुनून से जो बनाया है वह आपको पसंद आएगा।’