23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Karuppu Teaser Release: ‘करुप्पु’ के टीजर में सूर्या का भौकाल; एक्शन मोड में नजर आए ‘सिंघम’ स्टार

Karuppu Movie Update: मोस्ट-अवेटेड फिल्म ‘करुप्पु’ का धमाकेदार टीजर हुआ रिलीज। मेकर्स ने फिल्म का टीजर सूर्या के 50वें जन्मदिन पर रिलीज किया है। फैंस इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Saurabh Mall

•

Updated: 23 Jul 2025, 4:21 PM IST

Karuppu Teaser Out

‘करुप्पु’ का धमाकेदार टीजर रिलीज (फोटो सोर्स: सूर्य एक्स)

Suriya Birthday: साउथ सुपरस्टार सूर्या के 50वें जन्मदिन (Suriya Birthday 50th Birthday) के मौके पर उनकी नई फिल्म ‘करुप्पु’ का टीजर (Karuppu Teaser) रिलीज किया गया। इस टीजर में सूर्या जबरदस्त एक्शन करते नजर आ रहे हैं, जिसे देखकर फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं।

फिल्म एक एक्शन-थ्रिलर है, जिसे आरजे बालाजी ने डायरेक्ट किया है और इसे ड्रीम वॉरियर पिक्चर्स ने प्रोड्यूस किया है।

प्रोडक्शन हाउस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' (ट्विटर) पर टीजर शेयर करते हुए लिखा, “सूर्या सर के इस खास दिन पर हम 'करुप्पु' का शानदार टीजर पेश करते हुए बेहद उत्साहित हैं।”

फैन्स अब फिल्म के ट्रेलर और रिलीज डेट का इंतजार कर रहे हैं।

टीजर में क्या है खास?

टीजर की शुरुआत से ही सूर्या के किरदार की झलक देखने को मिलती है। शुरुआत में दिखाया गया है कि एक खास देवता 'करुप्पु' की पूजा लाल मिर्च चढ़ाकर की जा रही है। उस दौरान पीछे से एक आवाज सुनाई देती है, "यह कोई शांत देवता नहीं हैं जिनकी पूजा शांति से की जाए। अगर कोई सच्ची श्रद्धा से मिर्च चढ़ाए, तो यह तुरंत न्याय देने वाले उग्र देवता हैं।”

इसके बाद टीजर में सूर्या के किरदार 'सारावनन' की एंट्री होती है, जिन्हें लोग 'करुप्पु' के नाम से भी जानते हैं। फिल्म में वह एक वकील की भूमिका निभा रहे हैं।

टीजर में एक से बढ़कर एक एक्शन सीन देखने को मिलते हैं, जो फिल्म को मसालेदार और मनोरंजक बनाते हैं। सूर्या कई दमदार डायलॉग बोलते नजर आते हैं, जैसे, “ब्लास्ट! भाई, यह हमारा समय है, सबको सबक सिखाना है।”

जानें कब हो सकती है फिल्म रिलीज

फिल्म ‘करुप्पु’ में कई बड़े चेहरे दिखने को मिलेंगे। सूर्या और तृषा की जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगी। इससे पहले दोनों साल 2005 की फिल्म ‘आरु’ में साथ काम कर चुके हैं। फैंस इस हिट जोड़ी को फिर से एक साथ देखने के लिए काफी उत्साहित हैं।

इस फिल्म में सूर्या और तृषा के अलावा कई और जाने-माने कलाकार भी नजर आएंगे। इनमें मलयालम एक्टर इंद्रस, शिवदा, स्वासिका, और तमिल के लोकप्रिय एक्टर योगी बाबू और नटराजन सुब्रमण्यम जैसे कलाकार शामिल हैं।
रिपोर्ट्स की मानें तो यह फिल्म दीपावली के मौके पर रिलीज हो सकती है।

बड़ी खबरें

View All

टॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग