भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारीलाल यादव और मशहूर अदाकारा अक्षरा सिंह काफी ख्याति बटोर चुके हैं। अक्षरा एक्टिंग के अलावा सिंगिंग का भी शौक रखती हैं। इसलिए वह कभी-कभी गायकी में भी खुद को आजमा लिया करती हैं। हाल ही में उन्होंने भोले शंकर के कई भजन गाए जिससे वह काफी चर्चा में रहीं। अब ऐसे में अक्षरा और खेसारीलाल यादव का एक वीडियो यूट्यूब पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें दोनों ही स्टार्स अपने डांस का जबरदस्त जलवा बिखरते नजर आ रहे हैं।