5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Munawwar Rana के बाद एक और दिग्गज का निधन, 200 फिल्मों में किया काम; ‘लव लेटर’ ने किया था फेमस

Music Director K J Joy Passes Away: मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर का निधन हो गया है। इंडस्ट्री को आज फिर बड़ी क्षति का सामना करना पड़ा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Krishna Pandey

•

Updated: 15 Jan 2024, 12:29 PM IST

munawwar_rana_with_musician_kj_joy_.jpg

मशहूर शायर मुनव्वर राणा (Munawwar Rana) का रविवार को निधन हो गया। मुनव्वर राणा लंबे समय से बीमार थे। उन्‍हें गले का कैंसर था। इसके बाद म्यूजिक इंडस्ट्री से दुखद खबर आ रही है। मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर के जे जॉय (K J Joy) का निधन हो गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो बताया जा रहा है कि सोमवार रात 2:30 बजे मलयालम संगीत डायरेक्टर को स्ट्रोक आया, जिसकी वजह से उनका निधन हो गया।

उन्होंने लगभग 200 फिल्मों में काम किया, जिनमें 12 हिंदी फिल्में भी शामिल हैं। टेक्नो-म्यूजिशियन का टैग जॉय को तब मिला जब उन्होंने टेक्नोलॉजी के उपयोग का चलन शुरू किया, जिसमें पहली बार साउथ इंडियन सिनेमा में की-बोर्ड का उपयोग भी शामिल था।

यह भी पढ़ें: 428 मिलियन फॉलोअर्स वाली एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया से बनाई दूरी, बॉयफ्रेंड का लगाया फोटो और फिर...

त्रिशूर के रहने वाले 77 वर्षीय जॉय ने अपने म्यूजिक करियर की शुरुआत अपने गुरु एम.एस. विश्वनाथन के अधीन एक अकॉर्डियन कलाकार के रूप में की, जिन्होंने उन्हें 1975 की मलयालम फिल्म 'लव लेटर' में फुल टाइम म्यूजिक डायरेक्टर के रूप में लॉन्च किया, जिसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। स्ट्रोक से पीड़ित होने के बाद, जॉय ज्यादातर समय चेन्नई में अपने घर पर रहे, जहां उनका अंतिम संस्कार होगा।