10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पवन सिंह के नए गाने ‘बिन बियाहे राजा जी’ ने यूट्यूब पर मचाया धमाल, आप भी देखें

पवन सिंह के नए गाने 'बिन बियाहे राजा जी' ने यूट्यूब पर मचाया धमाल, आप भी देखें
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Bhup Singh

•

Updated: 9 Jul 2018, 3:37 PM IST

pawan singh

pawan singh

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह अपनी आवाज को लेकर अधिक जाने जाते हैं। वह अपने गाने 'लॉली पॉप लागेलू' से काफी फेमस हुए थे। पवन गायक होने के साथ-साथ भोजपुरी एक्टर भी हैं। हालांकि इन दिनों वह अपनी मूवी 'वांटेड' के गाने को लेकर काफी सुर्खियां बटोरते हुए नजर आ रहे हैं। हाल ही में उनका गाना 'बिन बियाहे राजा जी' यूट्यूब पर रिलीज हुआ है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हो रहा है।

बॅालीवुड की इस हसीना के कपड़ों की कीमत जान दातों तले उंगलिया दबा लेंगे आप, 8 लाख की तो सिर्फ...







दस लाख से ज्यादा बार देखा गया

पवन के इस गाने को यूट्यूब पर अभी तक दस लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। फैंस इस गाने को काफी पसंद भी कर रहे हैं। बता दें कि इस गाने में पवन का साथ भोजपुरी अभिनेत्री मणि भट्टाचार्य दे रही हैं। इस गाने में दोनों की लव केमेस्ट्री को दिखाया गया है। हालांकि इस गाने का ऑडियो वर्जन रिलीज हो चुका था। लेकिन भोजपुरी गीत जब तक वीडियो में ना देखा जाए तब तक कहां मजा आता है।

सपना चौधरी ने रवि किशन की इस भोजपुरी फिल्म के गाने पर लगाए जोरदार ठुमके

यूट्यूब क्वीन आम्रपाली के साथ नजर आएंगे

अगर पवन की अपकमिंग फिल्म की बात करें तो वह भोजपुरी की मशहूर अभिनेत्री आम्रपाली दूबे के साथ फिल्म 'शेर सिंह' में नजर आएंगे। इस फिल्म के निर्देशक शशांक राय हैं। बता दें कि फिल्म की शूटिंग मुंबई में शुरु हो चुकी है। साथ ही शशांक ने जानकारी दी की मूवी के एक शेड्यूल की शूटिंग बैंकॉक और पटाया में की जाएगी। वहीं इससे पहले आम्रपाली दूबे और पवन सिंह एक साथ सॉन्ग 'राते दिया बुताके' में नजर आए थे। इनकी इस जोड़ी ने यूट्यूब पर काफी धमाल भी मचाया था। हालांकि देखना अब ये होगा कि ये जोड़ी एक बार फिर से धमाल मचा पाती है या नहीं।

शेर-ए-हिंदुस्तान' के लिए निरहुआ बहा रहे पसीना, शूटिंग के दौरान किया आम्रपाली को मिस