7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

क्या खिसक गई प्रिया प्रकाश की ड्रेस, वायरल हो रही है तस्वीर, जानें पूरा सच

दावा किया जा रहा है कि प्रिया प्रकाश हाल ही में अपनी फेवरेट टीम चेन्नई सुपर किंग्स को चियर करने स्टेडियम पहुंची। इस दौरान उनकी टी-शर्ट खिसक गई।

2 min read
Google source verification
priya prakash

priya prakash

आंख मारने वाले एक वीडियो के चलते रातों-रात पूरी दुनिया की क्रश बनने वाली इंटरनेट सेंसेशन गर्ल प्रिया प्रकाश वारियर एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं। इन दिनों क्रिकेट का महाकुंभ आईपीएल सीजन 11 चल रहा है और प्रिया प्रकाश चेन्नई सुपर किंग्स की फैन हैं। बताया जाता है कि हाल ही में प्रिया को चेन्नई सुपर किंग्स की टी-शर्ट पहन कर टीम को चियर करते देखा गया। इस दौरान उनकी टी-शर्ट खिसक गई और उन्हें शर्मिंदा होना पड़ा।

टी-शर्ट खिसकने से हुईं शर्मिंदा:
दावा किया जा रहा है कि प्रिया प्रकाश हाल ही में अपनी फेवरेट टीम चेन्नई सुपर किंग्स को चियर करने स्टेडियम पहुंची। उन्होंने इस दौरान टीम को रीप्रजेंट करने वाली टी-शर्ट पहनी। उनकी टी-शर्ट हाथ उठाने पर ऊपर खिसक गई। इस वजह से प्रिया को काफी शर्मिंदा होना पड़ा। उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी पर वायरल हो रही है लेकिन वायरल हो रही तस्वीर का सच कुछ और ही है।

फोटोशॉप के जरिए बनाई गई तस्वीर:
आपको बताते हैं कि आखिर इस तस्वीर के पीछे का सच क्या है। दरअसल, प्रिया प्रकाश ने करीब 1 महीने पहले येलो कलर की ड्रेस पहन कर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की थी। जिसे फोटोशॉप करके चेन्नई सुपर किंग्स की ड्रेस बना दिया गया और यह फोटो तेजी से शेयर की जाने लगी।

धोनी की हैं फैन:
बता दें कि प्रिया प्रकाश का इस टीम को सपोर्ट करने की एक बहुत बड़ी वजह है। प्रिया की इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कैप्टन महेंद्र सिंह धोनी की बहुत बड़ी फैन है और धोनी इस टीम के कैप्टन हैं। प्रिया ने ये बात कई बार मीडिया के सामने कही है कि वह धोनी को पसंद करती हैं।

हिंदी में रिलीज होगी प्रिया की फिल्म:
18 वर्षीय प्रिया प्रकाश की मलयालम फिल्म 'ओरू अदार लव' जल्द ही रिलीज होने वाली है। इसके अलावा प्रिया के फैंस के लिए एक और बहुत बड़ी खुशखबरी है। उनकी अपकमिंग फिल्म अब मलयालम के अलावा हिन्दी, तमिल और तेलुगू में रिलीज होगी।