
नयनों के इशारों के चलते इंटरनेट पर धूम मचाने वाली 18 साल की एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर की फोटोज को सर्च करने वालों की बाढ़ सी आ गई है।

एक जमाने में उनके फोटोज को देखने वालों की संख्या बेहद कम थी। लेकिन एक वीडियो ने तस्वीर बदल दी है। अब प्रिया प्रकाश के फोटोज उनके फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट पर ज्यादा देखा जाने लगा है।

प्रिया के डेब्यू फिल्म के वीडियो के लांच होने के बाद उनके प्रशंसकों की संख्या में अचानक तगड़ा उछाल आ गया है।

प्रिया प्रकाश के इंस्टाग्राम अकाउंट पर अब 22 लाख फॉलोअर्स हो गए हैं। वीडियो वायरल होने से पहले ये संख्या 2.50 लाख ही थी। इसके साथ ही प्रिया की मूवी के ट्रेलर को लाखों व्यूज मिल चुके हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रिया का जन्म केरल के त्रिशूर में हुआ था। प्रिया का निक नेम रिया है। प्रिया अभी 18 साल की है।

फिलहाल वह त्रिशूर के विमला कॉलेज में बीकॉम फर्स्ट ईयर की पढ़ाई कर रही है।

आपको बता दें कि प्रिया प्रकाश मलयालम फिल्म 'उरु अदार लव' से डेब्यू कर रही हैं। जो वीडियो वायरल हुआ है वह इसी मूवी के सांग ‘Manikya Malaraya Poovi’ का हिस्सा है।

वीडियो में जिस लड़के की तरफ देखकर प्रिया आंखों के इशारों से जवाब दे रही हैं उसका नाम रोशन अब्दुल रहूफ है।

प्रिया की इस कदर पॉपुलेरिटी देख कहा जा सकता है कि वह जल्द ही बॉलीवुड में भी एंट्री कर सकती हैं।

प्रिया की पहली ही मूवी के ट्रेलर को देख यह माना जा रहा है कि उनकी यह फिल्म बॉक्स आॅफिस पर तहलका मचा सकती है।