1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अक्षय कुमार की फिल्म के प्रोड्यूसर ने किया साउथ फिल्म के एक्टर रवि तेजा की ‘खिलाड़ी’ पर कोर्ट केस

रवि तेजा अपनी फिल्म 'खिलाड़ी' को लेकर चर्चा में हैं। बीते दिन इस फिल्म को बड़े पर्दे पर रिलीज कर दिया गया है। जिसे लोग अच्छा रिस्पॉन्स दे रहे हैं। लेकिन अब इस फिल्म के मेकर्स को जोर का झटका लगा है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 12 Feb 2022, 6:25 PM IST

अक्षय कुमार की फिल्म के प्रोड्यूसर ने किया साउथ फिल्म के एक्टर रवि तेजा की 'खिलाड़ी' पर कोर्ट केस

अक्षय कुमार की फिल्म के प्रोड्यूसर ने किया साउथ फिल्म के एक्टर रवि तेजा की 'खिलाड़ी' पर कोर्ट केस

साउथ के स्टार रवि तेजा की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'खिलाड़ी' विवादों में घिर गई है। बॉलीवुड प्रोड्यूसर रतन जैन ने इस फिल्म के मेकर्स के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में केस किया है। फिल्म के टाइटल को लेकर केस किया गया है। इस टाइटल से 1992 में अक्षय कुमार, आयशा जुल्का और दीपक तिजोरी की मुख्य भूमिका वाली फिल्म 'खिलाड़ी' भी हिंदी भाषा में रिलीज हुई थी। और इस फिल्म के प्रोड्यूसर रतन जैन थे।

रतन जैन का ये आरोप है कि इस नई फिल्म के मेकर्स ने बिना पूछे इस टाइटल का इस्तेमाल हिंदी वर्जन के लिए किया है। रतन जैन ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि उन्होंने इस नई फिल्म के मेकर्स को जमकर लताड़ा है। उन्होंने कहा, 'हमारे पास खिलाड़ी टाइटल का ट्रेडमार्क रजिस्ट्रेशन है और ये पूरे देश के लिए है। कोई भी मनोरंजन जगत में इस टाइटल का इस्तेमाल बिना इजाजत नहीं कर सकता है। सबसे बड़ा खिलाड़ी, खतरों के खिलाड़ी और ऐसी अन्य फिल्मों की बात अलग है लेकिन खिलाड़ी टाइटल का ट्रेडमार्क सिर्फ हमारे पास है।'


रतन जैन ने आगे बताया कि, 'हमारे केस की सुनवाई करते हुए जज ने कहा कि अब फिल्म की रिलीज को रोकने में काफी देर हो चुकी है। हमने भी साफ कहा है कि हम फिल्म की रिलीज को नहीं रोकना चाहते। हमें नहीं पता उन्होंने ऐसा क्यों किया लेकिन फिल्म का ट्रेलर ही बहुत लेट 8 फरवरी को रिलीज किया गया यानी फिल्म के रिलीज से केवल 2 दिन पहले। हमने 9 फरवरी को केस की तैयारी की और 10 तारीख को दिल्ली हाई कोर्ट में केस सुनवाई के लिए गया। इसलिए मेरी तरफ से तो कोई देर नहीं की गई है। वैसे भी अगर खिलाड़ी नाम की फिल्म तेलुगू में बन रही है तो हमें मुंबई में कैसे पता चलेगा?'


रतन जैन का मानना है की, 'अभी तो उन्होंने केवल इस फिल्म का टाइटल लिया है। आगे वे कई बड़ी बॉलीवुड फिल्मों के टाइटल ले लेंगे। इससे कितना बड़ा कन्फ्यूजन होगा। अगर आप आज गूगल पर खिलाड़ी सर्च करेंगे तो आपको केवल तेलुगु फिल्म के रिजल्ट मिलेंगे, यह सही नहीं है। यह कॉपीराइट का मामला है और मेकर्स को इसे मानना ही चाहिए।'

यह भी पढ़ें: मुंबई की बाढ़ में जब फंस गई थीं दीपिका पादुकोण, नहीं पहुंच पाईं थी घर


आपको बता दें, इस केस की अगली सुनवाई 16 फरवरी को होगी। रवि तेजा की ये फिल्म 11 फरवरी को रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म का निर्देशन रमेश वर्मा ने किया है। इस फिल्म में रवि तेजा ने डबल रोल निभाया है। फिल्म के साथ एक्टर रवि तेजा ने भी पहली बार सीधा हिंदी मार्केट में कदम रखा है।

यह भी पढ़ें: फिल्म 'रईस' से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान को यूजर ने कहा 'भिखारी पाकिस्तानी', एक्ट्रेस ने दिया करारा जवाब