बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा हमेशा ही अपने बेबाक बयानों की वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। एक बार वह सुर्खियों में आ गई हैं लेकिन इस बार वो अपने किसी बयान को लेकर नहीं बल्कि एक बायोपिक फिल्म को करने के लिए। ऋचा इस बायोपिक के साथ साउथ इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रही हैं। बात दें कि ये बायोपिक साउथ इंडस्ट्री की एडल्ट स्टार शकीला खान के जीवन पर बनने जा रही है। इस फिल्म को करने को लिए ऋचा ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी है।