1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस कारण सामंथा ने नागा चैतन्य द्वारा ऑफर की गई 200 करोड़ की तलाक की रकम को ठुकराया

सामांथा अक्कीनेनी और नागा चैतन्य का रिश्ता साल २०१० में हुआ था। जिसके बाद 2017 में दोनों ने शादी कर ली थीl दोनों की शादी बहुत ही धूमधाम से हुई थी। दोनों के तलाक की खबरें उस वक्त आनी शुरू हो गईं जब सामांथा ने अपने नाम से अक्कीनेनी सरनेम हटा दिया था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sunita Adhikari

•

Updated: 3 Oct 2021, 4:29 PM IST

samantha.jpg

Samantha

नई दिल्ली। साउथ की पॉपुलर जोड़ी सामंथा और नागा चैतन्य ने अपने फैंस को शनिवार को करारा झटका दिया है। पिछले काफी वक्त से दोनों के तलाक को लेकर अटकलें लगाई जा रहे थे। हालांकि, दोनों कुछ भी कहने से बचते आ रहे थे। लेकिन रविवार को दोनों ने अपने तलाक की पुष्टि कर दी। समांथा प्रभु ने सोशल मीडिया पर नागा चैतन्य से अपने तलाक की घोषणा की। जिसके बाद से ही उनके फैंस का दिल टूट गया है। क्योंकि दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता था।

अब दोनों के तलाक को लेकर खबर आ रही है कि समांथा प्रभु को तलाक के लिए 50 करोड़ बतौर एलिमनी मिलेगीl लेकिन उन्होंने इसे लेने से इनकार कर दिया हैl वहीं, सूत्रों के अनुसार समांथा अक्कीनेनी को 200 करोड़ रुपए सेटलमेंट के तौर पर ऑफर किए गए थेl लेकिन उन्होंने इसे लेने से भी इंकार कर दिया। वह अपना रिश्ता खत्म करने के लिए एक रुपया भी नहीं लेना चाहती हैं। शनिवार को सामंथा ने अपने तलाक की घोषणा करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा था, "हमारे सभी शुभचिंतकों के लिए। बहुत विचार-विमर्श और विचार के बाद चै और मैंने अपने रास्ते पर चलने के लिए पति-पत्नी के रूप में अलग होने का फैसला किया है। हम भाग्यशाली हैं कि एक दशक से अधिक की दोस्ती हमारे रिश्ते का मूल थी। जो हमें विश्वास है कि हमारे बीच हमेशा ये खास बंधन बनाए रखेगा।"

उन्होंने आगे लिखा, "हम अपने प्रशंसकों, शुभचिंतकों और मीडिया से अनुरोध करते हैं कि वे मुश्किल समय में हमारा समर्थन करें और हमें वह गोपनीयता दें जिसकी हमें आगे बढ़ने की जरूरत है। आपके समर्थन के लिए धन्यवाद।" अब सामंथा के ससुर व साउथ के सुपरस्टार नागार्जुन ने भी उनके तलाक पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, "बहुत भारी मन के साथ मैं ये कह रहा हूं। जो भी सामंथा और चैतन्य के बीच हुआ वह दुर्भाग्यपूर्ण है। जो भी पति और पत्नी के बीच हुआ वह बहुत ही पर्सनल है। सामंथा और चैतन्य दोनों ही मेरे लिए प्यारे हैं। मेरा परिवार सामंथा के साथ बिताए सभी पलों को याद करेगा और वह हमेशा हम सभी के लिए खास रहेंगी। ईश्वर उन दोनों को हिम्मत दें।"

बता दें कि सामांथा अक्कीनेनी और नागा चैतन्य का रिश्ता साल २०१० में हुआ था। जिसके बाद 2017 में दोनों ने शादी कर ली थीl दोनों की शादी बहुत ही धूमधाम से हुई थी। दोनों के तलाक की खबरें उस वक्त आनी शुरू हो गईं जब सामांथा ने अपने नाम से अक्कीनेनी सरनेम हटा दिया था। इसके बाद वह नागा चैतन्य की लव स्टोरी फिल्म की सक्सेस पार्टी से भी गायब रही थीं। जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनके अलग होने की खबरें आने लगीं।