जानी-मानी हरियाणवी डांसर सपना चौधरी जब से सलमान खान के रिएलिटी शो बिग बॉस में दिखी हैं तभी से वह लाइमलाइट में आ गई हैं। लोग लगातार उनके बारे में जानने को उत्सुक रहते हैं। आए दिन सपना को लेकर खबरें आती रहती हैं। अभी तक सपना हरियाणावी गानों और बॅालीवुड आइटम नंबर पर ठुमके लगा चुकी हैं और अब वह भोजपुरी सिनेमा में भी एन्ट्री ले चुकी हैं। जी हां हाल भोजपुरी फिल्म 'बैरी कंगना-2' में उनका एक आइटम सॉन्ग रिलीज हुआ है। गाने का नाम 'मेरे सामने आके' है। यह गाना 5 जुलाई को रिलीज हुआ है और अब तक इस सॉन्ग को अब तक 652,488 व्यूज मिल चुके हैं।